पहलगाम के आतंकियों की मानसिकता वाले लोग झारखंड में भी, बोले बाबूलाल मरांडी

झारखंड प्रदेश भाजपा मुख्यालय में प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते बाबूलाल मरांडी व अन्य.
Babulal Marandi on Pahalgam Terror Attack: नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकवादी हमले के बाद झारखंड में जश्न मनाये जाने और पाकिस्तान जिंदाबाद के नारे लगाये जाने पर कड़ी प्रतिक्रिया दी है. उन्होंने कहा कि पहलाम आतंकवादी हमले की मानसिकता वाले लोग झारखंड में भी हैं. मंत्रिमंडल में ऐसे लोग हैं, जो शरीया को संविधान से ऊपर मानते हैं. ऐसे लोगों को मंत्रिमंडल से तत्काल बर्खास्त करना चाहिए.
Table of Contents
Babulal Marandi on Pahalgam Terror Attack: पहलगाम में हुए पर्यटकों पर हुए बर्बर आतंकवादी हमले के बाद झारखंड में इसका जश्न मनाये जाने पर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी ने कड़ी प्रतिक्रिया दी है. उन्होंने झारखंड सरकार के एक मंत्री पर भी निशाना साधा है. बाबूलाल मरांडी ने कहा है कि पहलगाम में आतंक की मानसिकता वाले लोग झारखंड में भी हैं. उन्होंने यह भी कहा कि झारखंड सरकार में ऐसे लोग शामिल हैं, जो संविधान से ऊपर शरीया को मानते हैं. झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी ने कहा कि मुसलमान कब्र में नहीं सब्र में है, जैसी मानसिकता ही कलमा पढ़ाकर और धर्म पूछकर निर्दोष लोगों की हत्या करते हैं.
पहलगाम आतंकी हमले में मारे गये लोगों को बाबूलाल मरांडी ने दी श्रद्धांजलि
झारखंड प्रदेश भाजपा अध्यक्ष एवं झारखंड विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने भाजपा मुख्यालय में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए ये बातें कहीं. उन्होंने पहलगाम में हुए आतंकवादी हमले में मारे गये पर्यटकों को बुधवार को श्रद्धांजलि दी. मृतकों के परिजनों के प्रति संवेदना प्रकट करते हुए भाजपा नेता ने कहा कि झारखंड भाजपा इस दुख की घड़ी में पीड़ित परिवारों के साथ खड़ी है.
‘पहली बार आतंकियों ने धर्म पूछकर लोगों की हत्या की’
झारखंड भाजपा के नेता ने कहा कि यह पहला मौका है, जब आतंकवादियों ने पर्यटकों से पहले उसका धर्म पूछा और फिर उसके कपड़े उतरवाकर और कलमा पढ़ने के लिए मजबूर किया. इसके बाद निहत्थे और निर्दोष लोगों को गोलियों से भून दिया. मरांडी ने कहा कि केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार इन आतंकवादियों को बख्शेगी नहीं.
झारखंड की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
‘झारखंड के मंत्री ही संविधान से ऊपर शरीया को मानते हैं’
बाबूलाल मरांडी ने चिंता जाहिर करते हुए कहा कि आज झारखंड में भी ऐसी मानसिकता के लोग मौजूद हैं. झारखंड सरकार में शामिल मंत्री ही संविधान से ऊपर शरीया को मानते हैं. भाजपा नेता ने कहा कि मुसलमान कब्र में नहीं है, सब्र कर रहा है. सड़क पर उतरेगा, तो मार-काट होगा. ऐसी भाषा बोलने वाले लोग सत्ता में बैठे हैं.
‘इनके पास हथियार नहीं, इसलिए बयानों से कर रहे वार’
बाबूलाल मरांडी ने कहा कि इनके पास हथियार नहीं है. इसलिए बयानों से वार कर रहे हैं, लेकिन मानसिकता में कोई अंतर नहीं है. उन्होंने कहा कि अगर मुद्दों की लड़ाई लड़नी है, तो लोकतंत्र में कई रास्ते हैं. हिंसा की भाषा लोकतंत्र में स्वीकार्य नहीं है.
इसे भी पढ़ें : प्रशांत बोस की गिरफ्तारी के बाद प्रयाग मांझी ने पारसनाथ में संभाली थी नक्सलवाद की कमान
इसे भी पढ़ें : Good News: धनबाद का यह इलाका बनेगा विकास का सबसे बड़ा केंद्र, हजारों युवाओं को मिलेगा रोजगार
संविधान से ऊपर शरीया को मानने वालों को मंत्रिमंडल से बर्खास्त करे सरकार – मरांडी
भाजपा नेता ने कहा कि ऐसी मानसिकता, जो संविधान से ऊपर शरीया को माने, उसे तत्काल मंत्रिमंडल से बर्खास्त करना चाहिए. भाजपा मुख्यालय में आयोजित प्रेस वार्ता में प्रवक्ता रमाकांत महतो, विजय चौरसिया, मिसफिका हसन और योगेंद्र प्रताप सिंह भी मौजूद थे.
इसे भी पढ़ें
Heat Wave Alert: झारखंड में 2 दिन चलेगी उष्ण लहर, मौसम विभाग ने जारी की चेतावनी
Pahalgam Attack Protest: पहलगाम आतंकी हमले के विरोध में रांची में कैंडल मार्च
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Mithilesh Jha
मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 32 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




