ePaper

Ranchi news : आयुष्मान व बीपीएल मरीजों की एमआरआइ जांच आज से हेल्थ मैप में होगी

Updated at : 26 Apr 2025 12:45 AM (IST)
विज्ञापन
Ranchi news : आयुष्मान व बीपीएल मरीजों की एमआरआइ जांच आज से हेल्थ मैप में होगी

रिम्स प्रबंधन और हेल्थ मैप के सेंटर हेड के साथ हुई बैठक के बाद हुआ फैसला.

विज्ञापन

रांची. रिम्स में भर्ती आयुष्मान और बीपीएल मरीजों की एमआरआइ जांच शनिवार से सरकार की अधिकृत जांच एजेंसी हेल्थ मैप में शुरू हो जायेगी. रिम्स प्रबंधन और हेल्थ मैप के साथ हुई बैठक के बाद शुक्रवार को इससे संबंधित अधिकारियों की बैठक हुई, जिसमें यह निर्णय लिया गया. इसके लिए एलाऊ फ्री की एक पंजी बनायी जायेगी. इसी के आधार पर हेल्थ मैप को हर महीने का विपत्र जमा करना होगा. इसके आधार पर भुगतान की कार्रवाई की जायेगी.

रिम्स की प्रभारी निदेशक ने सुपर स्पेशियलिटी ब्लॉक का किया निरीक्षण

रिम्स की प्रभारी निदेशक डॉ शशिबाला सिंह ने शुक्रवार को सुपर स्पेशियलिटी ब्लॉक का निरीक्षण किया. रजिस्ट्रेशन काउंटर पर भीड़ देखते हुए निदेशक ने दो नये काउंटर बनाने का निर्देश दिया. पुरुष और महिला के लिए अलग-अलग काउंटर बनाने को कहा. ओपीडी काउंटर पर उचित रोशनी की व्यवस्था नहीं होने पर तत्काल यहां लाइट लगाने और पंखा को दुरुस्त कराने को कहा. वहीं, सुपर स्पेशियलिटी ब्लॉक में लगे सभी वाटर कूलर खराब मिले, जिसे दुरुस्त कराने का निर्देश दिया. मरीजों के साथ केवल एक ही परिजन के रहने की अनुमति दी गयी. कार्डियोलॉजी इमरजेंसी में ट्रॉली व व्हील चेयर की कमी दूर करने के लिए 10 ट्रॉली व व्हीलचेयर की हर समय उपलब्ध कराने का निर्देश दिया. ओपीडी ब्लॉक में खराब पड़े वाटर कूलर को दुरुस्त कराने को भी निदेशक ने कहा. निरीक्षण के दौरान चिकित्सा अधीक्षक डॉ हिरेंद्र बिरुआ, अपर चिकित्सा अधीक्षक डॉ शैलेश त्रिपाठी, संपदा पदाधिकारी डॉ शिव प्रिय और उपाधीक्षक डॉ राजीव रंजन मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
RAJIV KUMAR

लेखक के बारे में

By RAJIV KUMAR

RAJIV KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola