ग्रामीणों ने बीच बाल विवाह पर रोक को लेकर चला जागरूकता अभियान

Published by : VISHNU GIRI Updated At : 03 Jan 2026 7:26 PM

विज्ञापन

बाल विवाह के रोकथाम के लिए विधिक जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया.

विज्ञापन

सिल्ली. प्रखंड के राधिका मैदान में शनिवार को बाल विवाह के खिलाफ एक सौ दिवसीय कार्रवाई के तहत, नालसा द्वारा संचालित आशा अभियान के तहत बाल विवाह के रोकथाम के लिए विधिक जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया. कार्यक्रम में पीएलवी ने कहा कि 18 साल से कम उम्र की लड़की और 21 साल से कम उम्र में विवाह बाल विवाह से शिक्षा बाधित होती है, भविष्य अंधकारमय होता है. इससे घरेलू हिंसा और दुर्व्यवहार का खतरा बढ़ जाता है. कम उम्र में गर्भावस्था और प्रसव से मां और बच्चे दोनों को गंभीर स्वास्थ्य का भी जोखिम होता है. सभी पीएलवी ने जिला विधिक सेवा प्राधिकार, रांची के द्वारा दी जानेवाली निःशुल्क कानुनी सहायता की जानकारी भी ग्रामीणों को दी. इस अभियान के तहत डालसा के कार्यरत पीएलवी ने डोर-टू-डोर जागरूकता कार्यक्रम के तहत भी लोग लोगों को जागरूक किये. सिल्ली थाना, ब्लॉक, पंचायत में नियुक्त पीएलवी के क्रियाकलापों के बारे भी ग्रामीणों को जागरूक किया गया. इसके अलावा घरेलू हिंसा, दहेज प्रथा, बाल श्रम, नशामुक्ति, डायन बिसाही प्रथा आदि पर भी लोगों को विधिक जानकारी दी गयी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
VISHNU GIRI

लेखक के बारे में

By VISHNU GIRI

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola