Ranchi News : वाहन पर हमला, मारपीट, लूट

Updated:
विज्ञापन
Ranchi News : वाहन पर हमला, मारपीट, लूट

विधानसभा थाना में प्राथमिकी दर्ज करायी गयी

विज्ञापन

रांची. वाहन पर हमला कर मारपीट किये जाने का मामला सामने आया है. मामले में साईं सिटी धुर्वा निवासी अभिषेक पुष्प ने विधानसभा थाना में प्राथमिकी दर्ज करायी है. कहा है कि घर जाने के दौरान रात 9:40 बजे मेरी स्कार्पियो को तीन बाइक चालकों ने ओवरटेक कर रोका. फिर पीछे से कुछ और लड़के आये और मेरी गाड़ी पर हमला कर दिया. उनकी तादाद करीब 15 होगी. इस दौरान उनलोगों ने मेरी गाड़ी का शीशा फोड़ दिया. फिर रॉड, लाठी से मुझे बुरी तरह पीटा. इस दौरान रोहित शेखर ने मेरे गले से सोने की चेन छीन ली. इसके बाद आरव सिंह ने चाकू दिखाकर जान से मारने की धमकी दी. उनके साथ आये एक अज्ञात लड़का ने कमर से पिस्टल निकालकर कहा कि अभी पिस्टल दिखा रहे हैं. आगे से राजनीति की, तो जान से मार देंगे. आरोपियों ने मेरी गाड़ी से 25 हजार रुपये भी लूट लिया. जब आसपास के लोग आये, तो वे लोग भाग गये.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Shrawan Kumar

लेखक के बारे में

By Shrawan Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola