ePaper

जब तक झारखंड रहेगा, शहीद निर्मल का नाम रहेगा

Updated at : 08 Aug 2025 10:19 PM (IST)
विज्ञापन
जब तक झारखंड रहेगा, शहीद निर्मल का नाम रहेगा

जाड़ेया मोड़ में शहीद निर्मल महतो की प्रतिमा का अनावरण

विज्ञापन

प्रतिनिधि, सोनाहातू.

प्रखंड के जाड़ेया मोड़ पर शुक्रवार को झारखंड आंदोलनकारी शहीद निर्मल महतो के 38वें शहादत दिवस पर उनकी आदमकद प्रतिमा का अनावरण जेएलकेएम सुप्रीमो सह डुमरी विधायक टाइगर जयराम महतो ने विधिवत किया. उन्होंने कहा कि भारी बारिश के बावजूद जुटी भीड़ यह साबित करती है कि जनता का भरोसा अभी जिंदा है और लोग निर्मल दा के सपनों के झारखंड की आस लगाये हुए हैं. जयराम ने कहा कि अलग झारखंड के लिए आंदोलन को व्यापक पहचान दिलाने में निर्मल महतो ने अग्रणी भूमिका निभायी. उन्होंने सभी वर्गों को जोड़कर आंदोलन में नयी जान फूंक दी थी. जब तक झारखंड का वजूद रहेगा, शहीद निर्मल महतो का नाम अमर रहेगा. श्री महतो ने स्वीकार किया कि झारखंड गठन के 25 वर्ष बाद भी अशिक्षा, बेरोजगारी, पलायन, बेहाल स्वास्थ्य व्यवस्था और विस्थापन जैसी समस्याएं बरकरार हैं, जो बताती हैं कि नीति-नियंताओं से कहीं-न-कहीं चूक हुई है. संगठन के केंद्रीय वरीय उपाध्यक्ष देवेंद्र नाथ महतो ने कहा कि शहीद निर्मल महतो के आदर्श हम सभी के लिए प्रेरणा स्रोत हैं. उनके दिखाये मार्ग पर चलकर ही खुशहाल और समृद्ध झारखंड का निर्माण संभव है. कार्यक्रम से पूर्व विभिन्न स्थानों पर महापुरुषों की प्रतिमाओं पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि दी गयी. भीषण बारिश के बीच कार्यकर्ताओं में जबरदस्त उत्साह देखने को मिला.

जेएलकेएम ने निकाली बाइक रैली :

मोर्चा के देवेंद्र नाथ महतो के नेतृत्व में हजारों कार्यकर्ताओं की विशाल बाइक रैली निकाली गयी. रैली झारखंड मेला मैदान, पुराना ब्लॉक ऑफिस, थाना मैदान, जमुदाग मोड़, तेलवाडीह मोड़ होते हुए जाड़ेया मोड़ कार्यक्रम स्थल पहुंची. हालांकि वाहनों के लंबे काफिले से यातायात प्रभावित रहा, जिसे नियंत्रित करने में पुलिस प्रशासन लगातार सक्रिय रही. मौके पर करम सिंह महतो, राजेंद्र महतो, दमयंती मुंडा, मनोज यादव, चंदन रजक, विशेश्वर महतो, कार्तिक महतो, रितेश महतो, बिनोद स्वांसी, बिहारी महतो, राजू महतो, राजेश्वर कोइरी, निर्मल महतो, तुलसीदास महतो, रामधन प्रामाणिक, बुधन लाल सिंह मुंडा, दिलीप महतो, मोहन महतो, देवनंदन महतो, जन्मेजय महतो, मकर महतो आदि कार्यकर्ता मौजूद थे.

फ्लैग ::::::: जाड़ेया मोड़ में शहीद निर्मल महतो की प्रतिमा का अनावरण करते हुए जयराम ने कहा

फोटो 1. माल्यार्पण करते अतिथि.

2. संबोधित करते अतिथि.

3. उमड़ी भीड़.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
AKHILESH MAHTO

लेखक के बारे में

By AKHILESH MAHTO

AKHILESH MAHTO is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola