ePaper

झारखंड में राजनीतिक दलों के स्टार प्रचारकों की फौज मांगेगी वोट

Updated at : 23 Apr 2024 12:33 AM (IST)
विज्ञापन
Birsa Munda

Birsa Munda

लोकसभा चुनाव के दौरान झारखंड में स्टार प्रचारकों की फौज वोट मांगती नजर आयेगी. चुनाव आयोग ने अब तक राज्य स्तरीय और छोटे दलों के ही 275 नेताओं के नाम की सूची को स्टार प्रचारक के रूप में मंजूरी प्रदान कर दी है.

विज्ञापन

रांची. लोकसभा चुनाव के दौरान झारखंड में स्टार प्रचारकों की फौज वोट मांगती नजर आयेगी. चुनाव आयोग ने अब तक राज्य स्तरीय और छोटे दलों के ही 275 नेताओं के नाम की सूची को स्टार प्रचारक के रूप में मंजूरी प्रदान कर दी है. राज्य के एक दर्जन छोटे व राज्य स्तरीय राजनीतिक दलों ने आयोग को स्टार प्रचारकों की सूची भेज कर स्वीकृति प्राप्त कर ली है. चुनाव आयोग ने इससे संबंधित आदेश जारी कर दिया है.

झामुमो, राजद व बसपा ने 40-40 नेताओं को बनाया स्टार प्रचारक

झारखंड मुक्ति मोरचा, राष्ट्रीय जनता दल व बहुजन समाज पार्टी ने सबसे अधिक 40-40 नेताओं को स्टार प्रचारक बनाया है. वहीं, राष्ट्रीय समाज पार्टी नाम के दल ने सबसे कम नौ स्टार प्रचारक बनाये हैं. भाजपा और कांग्रेस जैसे राष्ट्रीय दलों के स्टार प्रचारकों को अब तक चुनाव आयोग की हरी झंडी नहीं मिली है. सूचना है कि इन दलों ने भी चुनाव आयोग को 40-40 स्टार प्रचारकों की सूची भेज दी है. अगले एक-दो दिनों में आयोग से मंजूरी भी प्राप्त हो जायेगी.

प्रत्याशी के खर्च में नहीं जुटता स्टार प्रचारकों के प्रचार का व्यय

चुनाव आयोग ने स्टार प्रचारकों की कोई स्पष्ट परिभाषा तय नहीं की है. राजनीतिक दल अपनी पार्टी के किसी भी सदस्य का नाम स्टार प्रचारक के रूप में नामांकित कर करते हैं. स्टार प्रचारक के तौर पर किया गया व्यय उम्मीदवार के चुनाव खर्च में नहीं जोड़ा जाता है. यह खर्च पार्टी वहन करती है. हालांकि, किसी निर्वाचन क्षेत्र से स्टार प्रचारक के चुनाव में उतरने पर वह वहां प्रत्याशी माना जायेगा. निर्वाचन क्षेत्र में किया गया खर्च उसके चुनावी खर्च में जोड़ा जायेगा.

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola