ranchi news : आज झारखंड में ईद का चांद देखने की अपील

Updated at : 30 Mar 2025 1:50 AM (IST)
विज्ञापन
ranchi news : आज झारखंड में ईद का चांद देखने की अपील

चांद नजर आते ही ईद-उल-फितर मनाया जायेगा. यह त्योहार न केवल इबादत और शुक्राने का दिन है, बल्कि भाइचारे, मोहब्बत और खुशियों को बांटने का भी मौका है. यदि रविवार को चांद नजर आ गया तो सोमवार को ईद मनायी जायेगी.

विज्ञापन

रांची. चांद नजर आते ही ईद-उल-फितर मनाया जायेगा. यह त्योहार न केवल इबादत और शुक्राने का दिन है, बल्कि भाइचारे, मोहब्बत और खुशियों को बांटने का भी मौका है. यदि रविवार को चांद नजर आ गया तो सोमवार को ईद मनायी जायेगी. ईद का चांद देखने के लिए विभिन्न एदारों की ओर से विशेष व्यवस्था की गयी है. यदि रविवार को चांद नजर आ गया तो इस दिन आखिरी रोजा होगा. एदार-ए-शरीया के नाजिमे आला मौलाना कुतुबुद्दीन रिजवी ने कहा कि रविवार को रमजानुल मुबारक की 29वीं तारीख है. चांद नजर आने की संभावना है. इसलिए सभी लोगों से अपील है कि वह चांद देखने की पूरी व्यवस्था करें. आलिम, मस्जिदों के इमाम, रूयत-ए-हिलाल कमेटियों के जिम्मेदार और मस्जिद कमेटियों के पदाधिकारी तैयार रहें. यदि कहीं चांद दिखायी दे तो तुरंत एदार-ए-शरीया के प्रदेश कार्यालय इस्लामी मरकज हिंदपीढ़ी को सूचित करें. चांद नजर आने पर इन मोबाइल नंबर पर सूचित करें : 9199780992, 6202583475, 9835553380, 9771338239, 9934137121.

इधर, दारूल कजा इमारत शरीया के काजी शरीअत मुफ्ती अनवर कासमी ने ईद का चांद देखने की अपील की. इमारत ने बिहार, झारखंड, ओडिशा और बंगाल के विभिन्न शहरों, कस्बों और क्षेत्रों की 91 शाखाओं सहित विभिन्न बस्तियों में स्थापित कमेटी की ओर से चांद देखने के बाद उसकी गवाही लेने का प्रबंध किया गया है. मोबाइल नंबर पर सूचना दें. 9430113833. 9798506704. जमशेदपुर टाटा 9334617212, 9534741637. धनबाद 8936812883, 9835598327. गोरगांवा गोड्डा 7667112517. गिरिडीह 8210258172, 8809490394. जामताड़ा 9934358440, 8969538840. चितरपुर 9955269514. हजारीबाग 8294814338. कोडरमा 8507825390. 9934149491. बोकारो 7004516070, 7549295314. सिमडेगा 7903474891. लोहरदगा 9304809887, 9997715370. साहेबगंज 9932869500. मधुपुर व देवघर 8126580348. सिसई व गुमला 7895061994.

यहां देखिए ईद की नमाज का समय

सुबह 8.00 : कोकदोरो ईदगाह, सिठियो ईदगाह, हवारी मस्जिद, गागी खटंगा ईदगाह, पीरु टोला ईदगाह, परेहपाट ईदगाह, ओयना मस्जिद, मस्जिदे इलाही कोकर, मसजिदे अबू बकर लाहकोठी, पुरानी रांची मस्जिद, मस्जिदे हारून निजाम नगर, मदीना मस्जिद, बरियातू जामा मस्जिद, असरा मस्जिद मणिटोला, मस्जिदे अराफात अरविंदो नगर, ताहा मसजिद पुंदाग, जामा मस्जिद कडरू, मस्जिदे नूरी, मुड़मा जामा मस्जिद, जामा मस्जिद इटकी, मस्जिदे अमन खादगढ़ा के समीप, तस्लीम मस्जिद.

सुबह 09 बजे : अकबरिया मस्जिद, मस्जिदे उमर छोटा तालाब, मस्जिदे आलिया ग्वाला टोली हिंदपीढ़ी, मस्जिदे नूर पुरानी रांची, रमजान कॉलोनी मस्जिद, इकरा मस्जिद मेन रोड, मक्का मस्जिद, जामा मस्जिद नगड़ी, चुट्टू ईदगाह, बिजौलिया ईदगाह, मस्जिदे उसमान कनादू, जामा मस्जिद नगड़ी, चिश्तिया मस्जिद दर्जी मोहल्ला डोरंडा, पत्थल कुदवा मस्जिद, पीरुटोला मदरसा मस्जिद, बड़ी मस्जिद सुकरहुटू, मस्जिदे असगर पंडरा, मीनार मस्जिद सुकरहुटू, पिठोरिया ईदगाह. सुबह 8:15 : हुसीर ईदगाह, नया सराय ईदगाह, मस्जिदे हेरा, मस्जिदे बेलाल नगड़ी, करंजी जामा मस्जिद, गौसिया मस्जिद, मस्जिदे असरा कांटाटोली, राइन मस्जिद.

सुबह 8.30 बजे : ओयना ईदगाह, कडरू ईदगाह, बरियातू ईदगाह, पिरु टोला ईदगाह, होचर ईदगाह, नया सराय ईदगाह, सिलादोन शाही ईदगाह, हुरहूरी ईदगाह, फुटकल टोली ईदगाह, मस्जिदे कासिम कलाल टोली, मस्जिदे अब्दुल्ला अंजुमन कॉलोनी, रहमत कॉलोनी मस्जिद, मस्जिदे अंबिया नाला रोड, चांदनी मस्जिद गुदरी चौक, मस्जिदे रजा कुरैशी मोहल्ला, मस्जिदे हेरा मिल्लत कॉलोनी, सनक नादू ईदगाह, इटकी ईदगाह, जफर मस्जिद इटकी, मस्जिदे जैबू निशा फूल बगान, गढ़ हुसीर मस्जिद, छोटी मस्जिद, बड़ी मस्जिद, कांटाटोली कुरैशी मोहल्ला मसजिद, बोड़ेया मस्जिद, छत्ता मस्जिद, मस्जिदे आयशा सुकरहुट्टू, जामा मस्जिद पुंदाग, मस्जिदे हेरा कांके, मदीना मस्जिद नगड़ी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola