Netbal: झारखंड नेटबॉल संघ की वार्षिक आमसभा संपन्न
Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 02 Sep 2024 9:07 PM
मोरहाबादी स्थित मंगलम बैक्वेट हॉल में झारखंड नेटबॉल संघ की वार्षिक बैठक आयोजित हुई.
रांची. मोरहाबादी स्थित मंगलम बैक्वेट हॉल में झारखंड नेटबॉल संघ की वार्षिक बैठक आयोजित हुई. जिसमें विभिन्न जिलों के जिला नेटबॉल संघ के पदाधिकारी शामिल हुए. इसमें पर्यवेक्षक के रूप में झारखंड ओलिंपिक संघ के कोषाध्यक्ष शिवेंद्र नाथ दूबे मौजूद थे. एजीएम में नेटबॉल के विकास के लिए विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की गयी और सभी जिला पदाधिकारी को अपने-अपने जिला में जिला नेटबॉल प्रतियोगिता का आयोजन करने का निर्देश दिया गया. बैठक में विशेष अतिथि मंगल मिंज को झारखंड नेटबॉल संघ का मुख्य सलाहकार मनोनीत किया गया. इस अवसर पर राजेंद्र प्रसाद, भूपेंद्र नाथ राम, अब्दुल कादिर, प्रमोद कुमार ठाकुर, गुंजन कुमार झा, मोनालिसा कुमारी, साहब मंडल, बलराम तांती, राजेश कुमार ठाकुर, अजय चौहान सहित अन्य मौजूद थे.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










