ePaper

जीएसटी में ऐतिहासिक सुधार को केंद्रीय मंत्री अन्नपूर्णा देवी ने बताया मध्यमवर्ग के लिए बड़ी राहत

Updated at : 04 Sep 2025 6:34 PM (IST)
विज्ञापन
Annapurna devi on gst rejig big relief to middle class

केंद्रीय मंत्री अन्नपूर्णा देवी.

Annapurna Devi on GST Rejig: झारखंड के कोडरमा की सांसद और केंद्रीय मंत्री अन्नपूर्णा देवी ने जीएसटी स्लैब में हुए सुधारों को ऐतिहासिक बताया है. साथ ही कहा है कि यह मध्यम वर्ग के लोगों के लिए बड़ी राहत है. इससे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ईज ऑफ लिविंग और आत्मनिर्भर भारत का सपना साकार होगा.

विज्ञापन

Annapurna Devi on GST Rejig: केंद्रीय मंत्री एवं कोडरमा सांसद अन्नपूर्णा देवी ने गुड्स एंड सर्विसेज टैक्स (जीएसटी) काउंसिल की ओर से टैक्स स्लैब में किये गये बदलाव के फैसले को ऐतिहासिक निर्णय करार दिया है. उन्होंने फैसले का स्वागत करते हुए कहा कि इससे Ease of Living को नया बल मिलेगा, Next-Gen GST से विकसित भारत की दिशा मजबूत होगी.

नरेंद्र मोदी और निर्मला सीतारमण ने जीएसटी को किया सरल

अन्नपूर्णा देवी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व और वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण के मार्गदर्शन में परिषद ने कर ढांचे को सरल बनाते हुए अब केवल 5 प्रतिशत और 18 प्रतिशत जीएसटी स्लैब को बनाये रखने तथा 12 प्रतिशत और 28 प्रतिशत स्लैब को समाप्त करने का निर्णय लिया है.

इसे भी पढ़ें : झारखंड के इस गांव ने दिये थाना प्रभारी, सीओ, आइआइटियन, 70 के दशक में वामदलों की हिंसा से आया था सुर्खियों में

Annapurna Devi on GST Rejig: मध्यमवर्गीय परिवार को मिलेगी राहत

इस कदम से रोजमर्रा की उपभोग की वस्तुएं, किसानों के उपकरण, शिक्षा सामग्री, स्वास्थ्य सेवाएं और इलेक्ट्रॉनिक्स के सामान सस्ते होंगे. अन्नपूर्णा देवी ने कहा कि यह सुधार मध्यमवर्गीय परिवारों को राहत देने के साथ-साथ महिलाओं, किसानों और छोटे उद्यमियों को भी लाभ पहुंचायेगा.

झारखंड की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

पीएम के ईज ऑफ लिविंग और आत्मनिर्भर भारत का सपना होगा साकार – अन्नपूर्णा देवी

उन्होंने इसे प्रधानमंत्री मोदी के ईज ऑफ लिविंग (Ease of Living) और आत्मनिर्भर भारत (Aatmanirbhar Bharat) के विजन की दिशा में एक ठोस पहल बताते हुए कहा कि यह कदम देश की अर्थव्यवस्था को गति देगा और विकसित भारत के लक्ष्य को और सशक्त बनायेगा.

इसे भी पढ़ें

झारखंड में सामान्य हुआ मानसून, 4 से 9 सितंबर तक के लिए येलो अलर्ट जारी

रिनपास के 100 वर्ष : हेमंत सोरेन बोले- मनोरोगियों के इलाज में करें अत्याधुनिक तकनीक का इस्तेमाल

जमशेदपुर में बैठकर अमेरिकी नागरिकों से कर रहे थे ठगी, 12 साइबर क्रिमिनल्स की पुलिस ने की पहचान

जमशेदपुर में आंख में मिर्च पाउडर डालकर दिनदहाड़े 30 लाख की लूट, अपराधियों ने फायरिंग भी की

विज्ञापन
Mithilesh Jha

लेखक के बारे में

By Mithilesh Jha

मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 32 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola