court news : अभिनेत्री अमीषा पटेल ने शिकायतकर्ता को दी 62 लाख रुपये की चौथी किस्त

चेक बाउंस का मामला
रांची़ अभिनेत्री अमीषा पटेल ने चेक बाउंस मामले में शुक्रवार को चौथी किस्त शिकायतकर्ता अजय सिंह को दे दी है. अमीषा पटेल की ओर से 62 लाख रुपये का सेल्फ चेक अजय सिंह को दिया गया. पूर्व में हुई सुनवाई में अमीषा पटेल ने बकाया राशि देने के लिए मध्यस्थता के माध्यम से समझौता कर लिया था. उस समझौते के आधार पर दो करोड़ पचहत्तर लाख रुपये अजय सिंह को देने की बात कही थी. इसके बाद अमीषा पटेल की ओर से पहले ही एक करोड़ 51 लाख रुपये का चेक दिया गया था. अमीषा पटेल ने अजय सिंह को राशि के भुगतान के लिए अलग-अलग तारीख के पांच चेक दिये थे. अजय कुमार सिंह की अधिवक्ता विजयालक्ष्मी ने यह जानकारी दी. वादी अजय सिंह ने बताया कि अब अभिनेत्री अमीषा पटेल के पास उनका 62 लाख रुपये बचा है. उन्होंने बताया कि छह सालों के बाद उनके यह रुपये वापस मिले हैं. गौरतलब है कि देशी मैजिक फिल्म बनाने के नाम पर अभिनेत्री अमीषा पटेल ने शिकायतकर्ता अजय कुमार सिंह से ढाई करोड रुपये लिये थे और पैसा वापस मांगने पर यह राशि अमीषा पटेल ने वापस नहीं की थी. पैसा मांगने पर अमीषा ने दो चेक शिकायतकर्ता अजय कुमार सिंह को दिया था, जो बाउंस कर गया था. इसको लेकर अजय कुमार सिंह ने अमीषा पटेल के खिलाफ साल 2018 में धोखाधड़ी और चेक बाउंस का केस दर्ज कराया था.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










