जमीन अधिग्रहण में लगा अनियमितता का आरोप, डीसी को दी सफाई

Author Praveen
Updated:
विज्ञापन
जमीन अधिग्रहण में लगा अनियमितता का आरोप, डीसी को दी सफाई

कटहल मोड़ से पुंदाग होते हुए अरगोड़ा चौक तक बनने वाली सड़क के लिए जमीन अधिग्रहण के मामले में अनियमितता की बात सामने आयी है.

विज्ञापन

रांची. कटहल मोड़ से पुंदाग होते हुए अरगोड़ा चौक तक बनने वाली सड़क के लिए जमीन अधिग्रहण के मामले में अनियमितता की बात सामने आयी है. मामले में मृत व्यक्तियों के नाम नोटिस कर देने की बात आयी है. वहीं जानबूझ कर प्रभावित व्यक्तियों को सूचना तक नहीं दी गयी. संयुक्त रूप से पंचाट घोषित कर पंचाटियों के बीच विवाद उत्पन्न करने की भी शिकायत आयी थी. मुआवजा भुगतान में 15 से 20 प्रतिशत कमीशन की मांग सहित कई तरह के आरोप लगे हैं. इसकी शिकायत दक्षिणी छोटानागपुर प्रमंडलीय आयुक्त तक पहुंची है. उन्होंने भी इस बाबत जिला भू-अर्जन कार्यालय को लिखा है. इसके बाद जिला भू-अर्जन पदाधिकारी ने मामले में उपायुक्त को अपनी सफाई दी है. जिला भू-अर्जन पदाधिकारी ने लिखा है कि इस सड़क के लिए नगड़ी अंचल अंतर्गत गुटुवा मौजा के थाना नंबर 138 में कई खातों व प्लॉट की जमीन का अधिग्रहण किया गया है. अंचल अधिकारी द्वारा उपलब्ध कराये गये पंजी टू रैयतों से संबंधित प्रतिवेदन के आधार पर ही नोटिस जारी किया गया है. वहीं प्रभावित रैयतों का जमाबंदी के संबंध में फिर से प्रतिवेदन मांगा गया है. संयुक्त पंचाट घोषित करने के मामले में कहा गया है कि यह सीओ से प्राप्त खेसरा पंजी के सत्यापन प्रतिवेदन के आलोक में किया गया है. इसमें न्यायालय के आदेश का अनुपालन किया गया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Praveen

लेखक के बारे में

By Praveen

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola