Ranch News : अधिवेशन में पवन कुमार गोयनका ने राष्ट्रीय अध्यक्ष का पदभार संभाला

Author Raj kumar
Updated:
विज्ञापन
Ranch News : अधिवेशन में पवन कुमार गोयनका ने राष्ट्रीय अध्यक्ष का पदभार संभाला

अखिल भारतवर्षीय मारवाड़ी सम्मेलन का 28वां राष्ट्रीय अधिवेशन नयी दिल्ली स्थित अध्यात्म साधना केंद्र, छतरपुर में हुआ.

विज्ञापन

दिल्ली में मारवाड़ी सम्मेलन का 28वां राष्ट्रीय अधिवेशन

रांची. अखिल भारतवर्षीय मारवाड़ी सम्मेलन का 28वां राष्ट्रीय अधिवेशन नयी दिल्ली स्थित अध्यात्म साधना केंद्र, छतरपुर में हुआ. उद्घाटन सत्र का शुभारंभ दिल्ली विधानसभा अध्यक्ष विजेंद्र गुप्ता ने दीप प्रज्वलित कर किया. इस अवसर पर नवनिर्वाचित राष्ट्रीय अध्यक्ष पवन कुमार गोयनका ने पदभार ग्रहण किया और कोलकाता के केदारनाथ गुप्ता को राष्ट्रीय महासचिव मनोनीत किया. अधिवेशन में झारखंड से प्रांतीय मारवाड़ी सम्मेलन के अध्यक्ष सुरेश चंद्र अग्रवाल के नेतृत्व में 25 से अधिक प्रतिनिधियों ने हिस्सा लिया. इसमें पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष गोवर्धन प्रसाद गाड़ोदिया, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष राजकुमार केडिया, प्रांतीय महामंत्री विनोद जैन, उपाध्यक्ष नंदकिशोर अग्रवाल, जिला अध्यक्ष मुकेश मित्तल (पूर्वी सिंहभूम) और कृष्णा अग्रवाल (धनबाद) समेत कई पदाधिकारी शामिल थे. प्रांतीय मारवाड़ी सम्मेलन को राष्ट्रीय स्तर पर सदस्यता विस्तार में प्रथम स्थान प्राप्त करने पर राष्ट्रीय अध्यक्ष ने सम्मानित किया. इस अवसर पर अध्यक्ष अग्रवाल और महामंत्री जैन ने 600 से अधिक नये सदस्यों का सदस्यता शुल्क राष्ट्रीय अध्यक्ष को सौंपा.

भवन और फंड को लेकर विवाद उठा

अधिवेशन में प्रांतीय सम्मेलन ट्रस्ट के महासचिव और पूर्व अध्यक्ष बसंत मित्तल द्वारा सम्मेलन को भवन और 25 लाख रुपये उपलब्ध नहीं कराने का मुद्दा उठाया गया. इस पर राष्ट्रीय पदाधिकारियों और प्रांतीय प्रतिनिधियों के बीच चर्चा हुई. राष्ट्रीय अध्यक्ष गोयनका ने सभी पक्षों को साथ बैठाकर मामले को सुलझाने और आवश्यक होने पर कड़ी कार्यवाही का आश्वासन दिया. बैठक में यह सुझाव भी रखा गया कि सदस्यता शुल्क सीधे राष्ट्रीय स्तर पर जमा कराया जाये ताकि पारदर्शिता बनी रहे और संगठन की गरिमा सुरक्षित रहे. वहीं, प्रांतीय उपाध्यक्ष नंदकिशोर अग्रवाल ने राष्ट्रीय, प्रांतीय और जिला स्तर पर अनुशासन समिति बनाने की मांग की, ताकि संगठन विरोधी गतिविधियों में शामिल सदस्यों पर कार्रवाई की जा सके. यह जानकारी प्रांतीय मारवाड़ी सम्मेलन के संयुक्त महामंत्री सह प्रवक्ता संजय सर्राफ ने दी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Raj Kumar

लेखक के बारे में

By Raj Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola