कोरोना संक्रमण को रोकने के लिए सभी कोषांग मिल कर करें काम

Author : Prabhat Khabar News Desk Published by : Prabhat Khabar Updated At : 21 Jul 2020 5:14 AM

विज्ञापन

कोरोना संक्रमण को रोकने के लिए सभी कोषांग मिल कर करें काम

विज्ञापन

रांची छ कोरोना संक्रमण की रोकथाम के लिए गठित विभिन्न कोषांगों की बैठक सोमवार को श्यामा प्रसाद मुखर्जी विवि के सभागार में हुई. उपायुक्त छवि रंजन की अध्यक्षता में हुई इस बैठक में डीडीसी, एसडीओ सहित विभिन्न कोषांगों के नोडल पदाधिकारी शामिल हुए. इस दौरान उपायुक्त ने विभिन्न कोषांगों द्वारा किये जा रहे कार्यों की समीक्षा की.

साथ ही सभी पदाधिकारियों को निर्देश दिया कि वे आपसी तालमेल बना कर काम करें, ताकि कोरोना का संक्रमण शहर में न फैले. बैठक में कोरेंटिन मैनेजमेंट टीम, कॉन्ट्रैक्ट ट्रेसिंग टीम, टेस्टिंग टीम, इंसिडेंट कमांडर मैनेजमेंट टीम, कॉल सेंटर टीम, व्हीकल मैनेजमेंट टीम, लॉजिस्टिक्स टीम, कोविड-19 डेड बॉडी मैनेजमेंट टीम, कोऑर्डिनेशन टीम के पदाधिकारी व सदस्य शामिल हुए.

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola