रिटायर्ड मुख्य सचिव अलका तिवारी झारखंड की राज्य निर्वाचन आयुक्त नियुक्त, अधिसूचना जारी

Updated:
विज्ञापन

30 सितंबर को मुख्य सचिव के पद से रिटायर हुईं अलका तिवारी बनीं झारखंड की राज्य निर्वाचन आयुक्त.

Alka Tiwari New State Election Commissioner of Jharkhand: झारखंड के मुख्य सचिव के पद से 30 सितंबर को रिटायर होने वालीं भारतीय प्रशासनिक सेवा की वरिष्ठ अधिकारी अलका तिवारी अब झारखंड की राज्य निर्वाचन आयुक्त होंगी. 1 अक्टूबर 2025 को पंचायती राज विभाग की ओर से इसकी अधिसूचना जारी कर दी गयी. उनका कार्यकाल 4 साल अथवा उनकी उम्र 65 साल होने तक होगा.

विज्ञापन

Alka Tiwari News: झारखंड की रिटायर्ड मुख्य सचिव अलका तिवारी को राज्य निर्वाचन आयुक्त नियुक्त किया गया है. बुधवार 1 अक्टूबर 2025 को इसकी अधिसूचना जारी कर दी गयी. झारखंड सरकार के पंचायती राज विभाग की ओर से जारी अधिसूचना में कहा गया है कि झारखंड पंचायत राज अधिनियम, 2001 की धारा 66 की उपधारा(2) के द्वारा प्रदत्त शक्तियों का इस्तेमाल करते हुए 1988 बैच की झारखंड कैडर की भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस) की अधिकारी अलका तिवारी को राज्य निर्वाचन आयुक्त झारखंड के पद पर नियुक्त किया जाता है.

आपके शहर में

विज्ञापन

अलका तिवारी का कार्यकाल 4 साल का होगा

अधिसूचना में कहा गया है कि राज्य निर्वाचन आयुक्त का कार्यकाल 4 साल का होगा. कार्यकाल की गणना पद ग्रहण करने के दिन से होगी. साथ ही यह भी कहा गया है कि अगर 4 साल का कार्यकाल पूरा होने से पहले उनकी आयु 65 वर्ष हो जाती है, तो वह उसी दिन इस पद को छोड़ देंगीं. उनकी सेवा शर्त एवं पद की अवधि राज्य निर्वाचन आयुक्त (नियुक्ति एवं सेवाशर्त) नियमावली 2001 एवं यथा संशोधित के द्वारा तय होगा.

30 सितंबर को मुख्य सचिव के पद से रिटायर हुईं अलका तिवारी

अलका तिवारी एक दिन पहले मंगलवार 30 सितंबर 2025 को झारखंड के मुख्य सचिव के पद से रिटायर हुईं हैं. रिटायरमेंट के बाद अलका के सम्मान में आयोजित विदाई समारोह में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन भी शामिल हुए थे. उन्होंने कहा था कि अलका तिवारी के अनुभवों को देखते हुए उनकी सेवा राज्य निर्वाचन आयोग में बतौर आयुक्त ली जायेगी. उन्हें इस पद के लिए नामित किया गया है.

झारखंड की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

Alka Tiwari News: अलका की जगह अविनाश कुमार बने मुख्य सचिव

मुख्य सचिव अलका तिवारी के रिटायरमेंट और उनके विदाई समारोह के बाद नये मुख्य सचिव के रूप में अविनाश कुमार ने पदभार मंगलवार को ही संभाल लिया. सीएम हेमंत सोरेन ने मंगलवार को झारखंड मंत्रालय में मुख्य सचिव अलका तिवारी को विदाई दी थी. सीएम ने कहा था कि अलका तिवारी ने अपने कार्यकाल के दौरान बेहतर प्रशासनिक क्षमता का परिचय देते हुए राज्य सरकार की योजनाओं और नीतियों के क्रियान्वयन में भी अहम योगदान दिया. विधानसभा चुनाव से पहले 2 नवंबर, 2024 को अलका तिवारी को मुख्य सचिव नियुक्त किया गया था.

इसे भी पढ़ें

सारंडा के जंगल में एंटी नक्सल ऑपरेशन के दौरान कोबरा 209 बटालियन के जवान को सांप ने काटा, मौत

Mahatma Gandhi Jayanti: झारखंड और आदिवासियों से बहुत प्रभावित थे महात्मा गांधी

सारंडा अभ्यारण्य का जोरदार विरोध, ग्रामीणों ने मंत्रियों से कहा- अधिकार की गारंटी नहीं, तो तीर चलेगा

Good News: रांची से दिल्ली और हैदराबाद के लिए फेस्टिवल फ्लाइट 11 और 15 अक्टूबर से

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola