प्रकाश पर्व पर अखंड पाठ शुरू, गुरुजी का अटूट लंगर कल

Published by : VISHNU GIRI Updated At : 05 Dec 2025 7:55 PM

विज्ञापन

श्री गुरुग्रंथ साहिब के अखंड पाठ के साथ ही हिंडालको के पूजा पंडाल में तीन दिवसीय प्रकाश पर्व का आयोजन शुक्रवार को शुरू हो गया.

विज्ञापन

सिल्ली.

श्री गुरुग्रंथ साहिब के अखंड पाठ के साथ ही हिंडालको के पूजा पंडाल में तीन दिवसीय प्रकाश पर्व का आयोजन शुक्रवार को शुरू हो गया. रांची के भाई बलबीर सिंह, जमशेदपुर के भाई दिलदार सिंह, तरसेम सिंह, हर भजन सिंह, निरंजन सिंह, गुरजीत सिंह व करमजीत सिंह गुरुग्रंथ साहिब जी का अखंड पाठ कर रहे हैं. जमेशदपुर के भाई रंजीत सिंह कथा प्रवचन भी करेंगे. आयोजन हिंडालको गुरुनानक पूजा समिति के तत्वावधान में किया जा रहा है. इससे पूर्व गुरुग्रंथ जी की सवारी व शुभयात्रा का आयोजन किया गया. साउथ प्लाट गेट से पूजा पंडाल तक के शोभायात्रा में सैकड़ों श्रद्धालु शामिल हुए. अनुष्ठान में शनिवार की सुबह अरदास व शाम सात बजे से लंगर तैयार किया जायेगा. रविवार को गुरुजी का अटूट लंगर होगा. गुरुनानक पूजा समिति ने श्रद्धालुओं से लंगर में शामिल होने का आग्रह किया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
VISHNU GIRI

लेखक के बारे में

By VISHNU GIRI

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola