आजसू कार्यकर्ताओं ने मनाया सुदेश महतो का जन्मदिन
आर्चरी एकेडमी के मुख्य संरक्षक सुदेश कुमार महतो के 51वें जन्मदिन समारोह का आयोजन किया गया.
सिल्ली. सिल्ली के बिरसा मुंडा तीरंदाजी केंद्र एवं आजसू पार्टी प्रधान कार्यालय में शनिवार को आजसू पार्टी प्रमुख सह पूर्व उप मुख्यमंत्री सह बिरसा मुंडा आर्चरी एकेडमी के मुख्य संरक्षक सुदेश कुमार महतो के 51वें जन्मदिन पर समारोह का आयोजन किया गया. सुदेश कुमार महतो आर्चरी एकाडमी पहुंचे जहां कोच एवं प्रशिक्षु तीरंदाजों द्वारा उनका स्वागत किया गया. यहां परिसर में सुदेश कुमार महतो, जयपाल सिंह, गूंज के अध्यक्ष सुनील सिंह, जिप उपाध्यक्ष वीणा चौधरी, प्रमुख जितेंद्र बड़ाइक एवं अन्य अतिथियों ने कई पौधे लगाये. जन्मदिन केे मौके पर आर्चरी एकाडमी सिल्ली, सोनाहातु, राहे के तीरंदाजों एवं वुशु एकाडमी प्रशिक्षुओं ने नृत्य प्रस्तुत कर सुदेश महतो को बधाई दी. सुदेश महतो ने केक काटे. कार्यक्रम में भक्ति वेदांत गुरुकुल कुटाम के आचार्य सुबल दास एवं गुरुकुल के छात्रों ने कीर्तन किये. लोगों ने गुरुकुल की ओर से बनाये गये महाप्रसाद को ग्रहण किया. वहीं आजसू पार्टी प्रधान कार्यालय में सुदेश महतो ने केक काटे और कार्यकर्ताओं को खिलाया.कार्यक्रम में राजा पुष्पेंद्र नाथ सिंह देव, गौतम कृष्ण साहू, आरती देवी, सबिता रानी, दिनेश महतो, प्रकाश राम, शिशिर महतो, वाहिद अली, महतो, लक्ष्मन महतो, मधुमिता कुमारी, सौरव कुमार गिरि, रविन्द्र करमाली, भरत देव साय, बबलु, चांद हुसैन, सूरज सोनार, विकास महतो, अनीता राहिल टुटी, ज्योति कुमारी दीपा कुमारी समेत आजसू पार्टी के कार्यकर्ता एवं स्थानीय लोग शामिल थे.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में
By Vishnu Giri
मैं मई 1998 से प्रभात खबर में पत्रकारिता कर रहा हूं. सबसे पहले मैने सिटी ऑफिस में फोटो पत्रकारिता से शुरुआत की. तीन सालों तक करने के बाद मैं सिल्ली से खबरें लिखने लगा. इस दौरान ग्रामीण क्षेत्र की हर प्रकार की खबरें लिखी. नियमित रूटीन खबरों के अलावे क्षेत्र की समस्याओं की खबरें, ग्रामीण प्रतिभा पर स्टोरी सहित जनसरोकार की पत्रकारिता से पहचान बनाई. इलाके में सामाजिक कुरीतियों, जाति पाति के भेदभावों वाले समाजिक बुराइयों पर भी स्टोरी किए. अभी करीब दो साल पहले प्रभात खबर ने में छपी एक छुआछूत एवं जाति पाति के भेदभाव की खबर को झारखंड, विहार एवं बंगाल में सर्वश्रेष्ठ स्टोरी का भी सम्मान मिला है. नियमित पत्रकारिता के साथ समय निकालकर शॉर्ट फिल्में और डॉक्यूमेंट्री भी बनाया करता हूं. मेरी बनाई डॉक्यूमेंट्री फिल्म " माटी के सपूत" को 61 वें राष्ट्रीय फिल्म फेस्टिवल में दिखाई गई थी. अपने केटेगरी की सूची में फिल्म 89 वें नंबर पर रही थी. मैने इग्नू से पत्रकारिता, रेडियो प्रसारण डिप्लोमा एवं मारवाड़ी कालेज से फिल्म निर्माण में का भी डिप्लोमा का कोर्स किया है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










