आजसू के सुदेश महतो को मंच पर न बुलाकर किया गया अपमानित, झामुमो का भाजपा पर हमला

Edited by Sameer Oraon
Updated:
विज्ञापन

झामुमो के सुप्रियो भट्टाचार्य ने एनडीए घटक दल के नेताओं से पूछा है कि सरना धर्म कोड पर मुहर लगेगी या नहीं. हम उन्हें कुछ शर्तों के साथ शुभकामनाएं देते हैं.

विज्ञापन

रांची : नयी दिल्ली में शुक्रवार को एनडीए घटक दल के नेताओं की बैठक हुई. जिसमें सर्वसम्मति से पीएम नरेंद्र मोदी को संसदीय दल का नेता चुन लिया गया. इस बैठक के बाद झामुमो महासचिव सुप्रियो भट्टाचार्य ने राजधानी रांची में प्रेसवार्ता कर भाजपा पर जमकर हमला बोला. उन्होंने कहा कि उस दल में यहां के आजसू नेता सुदेश महतो और सांसद चंद्र प्रकाश चौधरी भी शामिल हैं. लेकिन आज की बैठक में उनको मंच पर न बुलाकर अपमानित करने का काम किया गया है. ये दिखाता है कि उनके दिल झारखंड के लिए कितना गुस्सा है.

सुप्रियो भट्टाचार्य ने पूछा सवाल- सरना धर्म कोड लागू होगा या नहीं

सुप्रियो भट्टाचार्य ने आगे कहा कि जब यह सरकार सर्वसम्मति से चलेगी तो मैं नीतिश कुमार से पूछना चाहता हूं कि क्या जातीय जनगणना पूरे देश में करायी जाएगी या नहीं. मैं यह भी पूछना चाहता हूं कि झारखंड विधानसभा से पारित सरना धर्म कोड और पिछड़ों के लिए 27 प्रतिशत आरक्षण पर मुहर लगेगी या नहीं. हम उन्हें सशर्त शुभकामनाएं देते हैं कि उक्त बातें जो हमने अभी कही है उस पर मुहर लगाएं. साथ ही अग्निवीर योजना खत्म करें. 50 फीसदी पद जो सरकारी नौकरी में रिक्त हैं उसे अविलंब भरने का काम करें. जीएसटी का पैसा राज्यों को दें.

सुप्रियो भट्टाचार्य बोले- 2024 का जनदेश मोदी जी की नैतिक हार

इससे पहले सुप्रियो भट्टाचार्य ने पत्रकारों को संबोधित करते हुए कहा किया लोकसभा चुनाव 2024 में मिला जनादेश मोदी जी की नैतिक हार है. इससे पहले जब भी वह किसी को संबोधित करते थे कि तब वे कहते थे यह भाजपा की सरकार है. यह मोदी की सरकार है. लेकिन आज उन्हें एनडीए की सरकार कहना पड़ा रहा है. इससे पता चलता है उन्होंने नैतिक हार स्वीकार कर ली है. आज उनका अहंकार टूट गया है.

Also Read: Jharkhand News: लातेहार के चंदवा में झामुमो नेता के भाई का शव पुल के नीचे नग्न अवस्था में मिला

विज्ञापन
Sameer Oraon

लेखक के बारे में

By Sameer Oraon

समीर उरांव, डिजिटल मीडिया में सीनियर जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर.कॉम में सीनियर कटेंट राइटर के पद पर हैं. झारखंड, लाइफ स्टाइल और स्पोर्ट्स जगत की खबरों के अनुभवी लेखक समीर को न्यूज वर्ल्ड में 5 साल से ज्यादा का वर्क एक्सपीरियंस है. वह खबरों की नब्ज पकड़कर आसान शब्दों में रीडर्स तक पहुंचाना बखूबी जानते हैं. साल 2019 में बतौर भारतीय जनसंचार संस्थान से पत्रकारिता करने के बाद उन्होंने हिंदी खबर चैनल में बतौर इंटर्न अपना करियर शुरू किया. इसके बाद समीर ने डेली हंट से होते हुए प्रभात खबर जा पहुंचे. जहां उन्होंने ग्राउंड रिपोर्टिंग और वैल्यू ऐडेड आर्टिकल्स लिखे, जो रीडर्स के लिए उपयोगी है. कई साल के अनुभव से समीर पाठकों की जिज्ञासाओं का ध्यान रखते हुए SEO-ऑप्टिमाइज्ड, डेटा ड्रिवन और मल्टीपल एंगल्स पर रीडर्स फर्स्ट अप्रोच राइटिंग कर रहे हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola