शहीदों की संघर्ष गाथा को जन-जन तक पहुंचायेगी आजसू पार्टी

Updated:
विज्ञापन
शहीदों की संघर्ष गाथा को जन-जन तक पहुंचायेगी आजसू पार्टी

आजसू पार्टी प्रधान कार्यालय सिल्ली में सोमवार को हूल दिवस मनाया गया.

विज्ञापन

सिल्ली. आजसू पार्टी प्रधान कार्यालय सिल्ली में सोमवार को हूल दिवस मनाया गया. आजसू के केंद्रीय संगठन सचिव जयपाल सिंह, केंद्रीय सचिव सुशील महतो, जीप उपाध्यक्ष वीणा चौधरी, प्रमुख जितेंद्र बड़ाइक, झारखंड आंदोलनकारी लक्ष्मी नारायण महतो सहित समस्त कार्यकर्ताओं ने हूल दिवस पर झारखंड के अमर शहीदों को याद किया तथा सिदो- कान्हू के चित्र पर पुष्प अर्पित कर शहीदों को नमन किया. इस मौके पर जयपाल सिंह ने कहा आज ही के दिन 30 जून 1855 को आदिवासी भाइयों सिदो-कान्हू और चांद-भैरव के नेतृत्व में साहिबगंज के भोगनाडीह में लगभग 50 हजार आदिवासियों ने अंग्रेजी शासन के अधीन महाजनी प्रथा व बंदोबस्ती नीति के खिलाफ जंग का ऐलान किया था. जिप उपाध्यक्ष वीणा चौधरी ने भी विचार रखे. कार्यकर्ताओं ने हूल के महानायक सिदो-कान्हू, चांद-भैरव, फूलों- झानो सहित सभी अमर शहीदों की संघर्ष गाथा को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प लिया. इस मौके पर पूर्व मुखिया डब्लू महली, पूर्व मुखिया संबत बड़ाइक, पूर्व मुखिया सुरेश मुंडा, प्रखंड अध्यक्ष रविंद्र करमाली, नगर अध्यक्ष भरत देव साय, मुरलीधर महतो, विकास महतो, सिल्ली नगर युवा अध्यक्ष सूरज उपाध्याय, सोनू महतो, प्रणव कुमार महतो, सौरभ महतो, काली सिंह, शशि सोनार, कमलेश महली समेत आजसू कार्यकर्ता उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Vishnu Giri

लेखक के बारे में

By Vishnu Giri

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola