सिल्ली में आजसू पार्टी ने मनायी बिरसा मुंडा जयंती

Updated:
विज्ञापन
सिल्ली में आजसू पार्टी ने मनायी बिरसा मुंडा जयंती

आजसू पार्टी सिल्ली प्रखंड कमेटी की ओर से शनिवार को धरती आबा बिरसा मुंडा की जयंती मनायी गयी.

विज्ञापन

सिल्ली. आजसू पार्टी सिल्ली प्रखंड कमेटी की ओर से शनिवार को धरती आबा बिरसा मुंडा की जयंती मनायी गयी. प्रखंड की गोड़ाडीह पंचायत के बाह्मणी चौक स्थित भगवान बिरसा मुंडा की आदमकद प्रतिमा पर केंद्रीय संगठन सचिव जयपाल सिंह, जिप उपाध्यक्ष वीणा चौधरी, प्रखंड प्रमुख जितेन्द्र बड़ाइक, पूर्व मुखिया डबलु महली, श्रीधर महतो, सुभाष महतो, शिवशंकर प्रसाद समेत आजसू कार्यकर्ताओं ने श्रद्धा सुमन अर्पित कर नमन किया. इस अवसर पर जयपाल सिंह ने कहा कि धरती आबा के सपने को साकार करने की जिम्मेदारी हर एक झारखंडी पर है. इस मौके पर शिशुपाल महतो, मन्टु महतो, सुनील गोस्वामी, पुस्तक महतो, रंगोली मोमीन, सोनाराम महतो, नकुल सिंह मुंडा, सुरेन्द्र नाथ मुंडा, फुल सिंह बेदिया, गोपाल सिंह मुंडा, वेनीसिंह बेदिया, सुखलाल करमाली, गणेश करमाली, महेश करमाली, देवीलाल करमाली, देवेन्द्र नाथ बेदिया, मुरलीधर सिंह घटवार, शिवशंकर महतो समेत ग्रामीण उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Vishnu Giri

लेखक के बारे में

By Vishnu Giri

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola