ePaper

Political news : आजसू पार्टी ने उत्तरी छोटानागपुर प्रमंडल में संयोजक एवं जिला प्रभारियों की घोषणा की

Updated at : 29 Mar 2025 12:44 AM (IST)
विज्ञापन
Political news : आजसू पार्टी ने उत्तरी छोटानागपुर प्रमंडल में संयोजक एवं जिला प्रभारियों की घोषणा की

छोटानागपुर प्रमंडल के बोकारो, धनबाद, गिरिडीह, रामगढ़, हजारीबाग, चतरा एवं कोडरमा जिला में संगठन विस्तार किया गया है.

विज्ञापन

रांची. आजसू पार्टी के केंद्रीय अध्यक्ष सुदेश कुमार महतो के निर्देश पर छोटानागपुर प्रमंडल के बोकारो, धनबाद, गिरिडीह, रामगढ़, हजारीबाग, चतरा एवं कोडरमा जिला में संगठन विस्तार किया गया है. यहां संयोजक एवं जिला प्रभारियों की घोषणा रामचंद्र सहिस ने की. पार्टी द्वारा हजारीबाग में संयोजक मनोज कुमार महतो, प्रभारी संदीप कुशवाहा, राजसिंह चौहान, कौलेश्वर गंझू, प्रदीप कुमार मेहता, अशोक गहलोत, सिद्धार्थ शंकर राय, लीलाधन साव बनाये गये हैं. रामगढ़ के संयोजक नरेश महतो, प्रभारी हेमलाल महतो, मदन महतो, हाकिम अंसारी, अशोक बेदिया, संजय मेहता, अजीत बर्णवाल, मनोज ठाकुर, विकास महतो बनाये गये हैं. बोकारो के संयोजक संतोष महतो, प्रभारी राजेश महतो, टिकैत महतो, कमलेश महतो, दुर्गाचरण महतो, लक्ष्मण प्रताप सिंह बनाये गये हैं. गिरिडीह के संयोजक काशीनाथ सिंह, प्रभारी संजय साहू, छक्कन हमतो, अनूप पांडेय, जयलाल महतो, कंपू यादव व अभिषेक महतो बनाये गये हैं. धनबाद के संयोजक अजय सिहं, प्रभारी संतोष कुमार महतो, नविन महतो, इसराफील लाला, सुभाष रवानी, गिरधारी महतो बनाये गये हैं. चतरा के उमेश सिंह भोगता संयोजक तथा प्रभारी पारसनाथ सिंह, उमेश मेहता,संदीप सिंह मनमंत वैश्य बनाये गये हैं.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
RAJIV KUMAR

लेखक के बारे में

By RAJIV KUMAR

RAJIV KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola