ePaper

Ranchi News : संत जेवियर्स कॉलेज रांची में नामांकन प्रक्रिया शुरू, अंतिम तिथि 19 जून

Updated at : 04 Jun 2025 12:18 AM (IST)
विज्ञापन
Ranchi News : संत जेवियर्स कॉलेज रांची में नामांकन प्रक्रिया शुरू, अंतिम तिथि 19 जून

संत जेवियर्स कॉलेज, रांची में सत्र 2025-29 के लिए स्नातक और स्नातकोत्तर के रेगुलर और वोकेशनल कोर्सों में नामांकन की प्रक्रिया शुरू हो गयी है.

विज्ञापन

रांची. संत जेवियर्स कॉलेज, रांची में सत्र 2025-29 के लिए स्नातक और स्नातकोत्तर के रेगुलर और वोकेशनल कोर्सों में नामांकन की प्रक्रिया शुरू हो गयी है. चांसलर पोर्टल के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन की सुविधा उपलब्ध करायी गयी है, जिसका लिंक कॉलेज की आधिकारिक वेबसाइट पर सक्रिय है. कॉलेज में कुल 33 रेगुलर और व्यावसायिक पाठ्यक्रम संचालित हो रहे हैं. इच्छुक अभ्यर्थी कोर्स से संबंधित विवरण, शुल्क संरचना और प्रवेश प्रक्रिया की जानकारी वेबसाइट से प्राप्त कर सकते हैं. आवेदन की अंतिम तिथि 19 जून निर्धारित की गयी है. प्रवेश परीक्षा की तिथि व अन्य संबंधित सूचनाएं बाद में वेबसाइट पर प्रकाशित की जायेंगी.

कॉलेज में रेगुलर पाठ्यक्रम में होगा एडमिशन

कॉलेज में रेगुलर पाठ्यक्रम में भी विज्ञान संकाय के सभी विभागों में फॉर्म भरने के लिए कुल 50 प्रतिशत, भौतिकी विभाग के लिए गणित विषय में 45 अंक होना जरूरी है. कला संकाय के विभागों में नामांकन के लिए आर्ट्स के छात्रों का 12वीं में न्यूनतम 50 प्रतिशत, साइंस व कॉमर्स के छात्रों का 55 प्रतिशत अनिवार्य है. कॉमर्स विभाग के आवेदकों के लिए एकाउंट्स व बीएसटी विषय के साथ 50 प्रतिशत अंक होना चाहिए. व्यावसायिक पाठ्यक्रमों के बीए, बीकॉम संकाय में न्यूनतम 50 प्रतिशत प्राप्त करने वाले आवेदन कर सकते हैं. बीएससी संकाय के बायोटेक्नोलॉजी विभाग के लिए बायोलॉजी में 55 अंक, कंप्यूटर एप्लीकेशन और इनफार्मेशन टेक्नोलॉजी के लिए गणित विषय में 45 अंक होना आवश्यक है. चार वर्षीय बीबीए के लिए अंग्रेजी विषय में 60 अंक व बीसीए कोर्स के लिए गणित या कंप्यूटर विषय में 45 अंक प्राप्त करने वाले आवेदन कर सकते हैं.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
PRABHAT GOPAL JHA

लेखक के बारे में

By PRABHAT GOPAL JHA

PRABHAT GOPAL JHA is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola