स्थानीय नीति एवं नियोजन नीति लागू करने की मांग पर आदिवासी मूलवासी समाज का महाजुटान कल

Jharkhand News Today: झारखंड बचाओ मोर्चा के तत्वाधान में 11 सितंबर 2022 को स्थानीय नीति एवं नियोजन नीति की मांग को लेकर प्रमंडलीय स्तर का महासम्मेलन पुराना विधानसभा मैदान सेक्टर-2, रांची में आयोजित किया गया.
झारखंड में स्थानीय नीति (Domicile Policy) एवं नियोजन नीति (Recruitment Policy) लागू करने की मांग के समर्थन में आदिवासी मूलवासी समाज (Adivasi Mulvasi Samaj) का कल यानी रविवार (11 सितंबर 2022) को महाजुटान होगा. इसमें समाज की ओर से सरकार पर खतियान आधारित स्थानीय नीति एवं नियोजन नीति बनाने का दबाव बनाया जायेगा. महाजुटान की तैयारी पूरी हो चुकी है. महाजुटान में विधायक लोबिन हेम्ब्रम (Lobin Hembrom) भी शामिल होंगे.
ये बातें झारखंड बचाओ मोर्चा (Jharkhand Bachao Morcha) के संयोजक सह आदिवासी मूलवासी जनाधिकार मंच (Adivasi Mulvasi Janadhikar Manch) के केंद्रीय उपाध्यक्ष विजय शंकर नायक ने कहीं. उन्होंने कहा कि झारखंड बचाओ मोर्चा के तत्वाधान में 11 सितंबर 2022 को स्थानीय नीति एवं नियोजन नीति की मांग को लेकर प्रमंडलीय स्तर का महासम्मेलन पुराना विधानसभा मैदान सेक्टर-2, रांची में आयोजित किया जायेगा.
Also Read: रघुवर सरकार की स्थानीय नीति को बदलेगी हेमंत सोरेन की सरकार, लागू होगा 32 का खतियान
उन्होंने कहा कि सम्मेलन की तैयारी पूरी कर ली गयी है. इस सम्मेलन में हजारों आदिवासी-मूलवासी समर्थक शिरकत करेंगे. श्री नायक ने कहा कि सम्मेलन को विधायक लोबिन हेम्ब्रम, पूर्व मंत्री गीताश्री उरांव, पूर्व विधायक मंगल सिंह बोबंगा, पूर्व सांसद त्रिसेन सिंकू सहित विभिन्न सामाजिक संगठनों के अध्यक्ष सह संयोजक संबोधित करेंगे.
आदिवासी मूलवासी जनाधिकार मंच के केंद्रीय उपाध्यक्ष ने कहा कि राज्य सरकार आदिवासी-मूलवासी जनता के हितों के लिए कार्य नहीं कर रही है. उन्होंने कहा कि राज्य में सत्तालोलुपता की राजनीति नहीं चलने देंगे. उन्होंने कहा कि स्थानीय नीति एवं नियोजन नीति के अभाव में झारखंड के आदिवासी-मूलवासी छात्र-नौजवान पलायन करने को मजबूर हैं.
विजय शंकर नायक ने कहा कि आदिवासी-मूलवासियों की स्थिति इन 22 वर्ष में सामाजिक, राजनीतिक, शैक्षणिक एवं आर्थिक रूप से कमजोर हुई है. स्थिति दिन-प्रतिदिन भयावह होती जा रही है. राज्य की सभी सत्ताधारी पार्टियों ने आदिवासियों-मूलवासियों को छलने का काम किया है. आज झारखंडी समाज अपने अस्तित्व की लड़ाई लड़ रहा है.
नायक ने सभी धार्मिक एवं सांस्कृतिक संगठनों के माझी परगनैत, डोकोलो सोहर, मानकी मुंडा, सरना समितियों के अग्रणी लोगों से अपील की है कि इस सम्मेलन को सफल बनायें. उन्होंने कहा है कि सेक्टर-2 में आयोजित होने वाला महाजुटान ऐतिहासिक होगा.
रिपोर्ट- सुनील चौधरी
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Mithilesh Jha
मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 32 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




