Political news : भाजपा कार्यालय में आदित्य साहू का किया गया स्वागत

Updated:
विज्ञापन
Political news : भाजपा कार्यालय में आदित्य साहू का किया गया स्वागत

प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी व प्रदेश संगठन महामंत्री कर्मवीर सिंह ने अंगवस्त्र व पुष्प गुच्छ देकर उनका स्वागत किया.

विज्ञापन

रांची.

भाजपा के नवनियुक्त प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष आदित्य साहू पार्टी कार्यालय पहुंचे. प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी व प्रदेश संगठन महामंत्री कर्मवीर सिंह ने अंगवस्त्र व पुष्प गुच्छ देकर उनका स्वागत किया. पार्टी नेता राकेश प्रसाद, विकास प्रीतम, सांसद डॉ प्रदीप वर्मा, मनोज कुमार सिंह, सरोज सिंह, हेमंत दास, शिवपूजन पाठक, योगेंद्र प्रताप सिंह, वरुण साहू, बलराम सिंह, जितेंद्र वर्मा आदि ने उनका स्वागत किया. वहीं, आदित्य साहू ने नयी जवाबदेही के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा, गृह मंत्री अमित शाह, राष्ट्रीय संगठन महामंत्री बीएल संतोष, प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी, क्षेत्रीय संगठन महामंत्री नागेंद्र त्रिपाठी, प्रभारी लक्ष्मीकांत वाजपेयी, प्रदेश संगठन महामंत्री कर्मवीर सिंह आदि के प्रति आभार जताया है. श्री साहू के चयन पर भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी, केंद्रीय मंत्री अन्नपूर्णा देवी, रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ, पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास, अर्जुन मुंडा, चंपाई सोरेन, मधु कोड़ा, सांसद दीपक प्रकाश, दिनेशानंद गोस्वामी, यदुनाथ पांडेय, पीएन सिंह व संगठन महामंत्री कर्मवीर सिंह सहित पार्टी के सांसद व विधायकों ने बधाई दी है.

केंद्रीय रक्षा राज्यमंत्री ने लोगों की समस्याएं सुनीं

रांची.

केंद्रीय रक्षा राज्यमंत्री संजय सेठ शुक्रवार को दिल्ली स्थित भाजपा के केंद्रीय कार्यालय में बैठे. इस दौरान उन्होंने लोगों की समस्या सुनीं. भाजपा के कार्यकर्ताओं ने श्री सेठ को सुझाव व आग्रह पत्र सौंपा. वे हर माह केंद्रीय कार्यालय में लोगों की समस्या सुनते हैं.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Rajiv Kumar

लेखक के बारे में

By Rajiv Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola