ePaper

झारखंड में खुलेंगे अबुआ मेडिकल स्टोर, गरीबों को मुफ्त मिलेंगी दवा

Updated at : 16 Sep 2025 12:33 AM (IST)
विज्ञापन
झारखंड में खुलेंगे अबुआ मेडिकल स्टोर, गरीबों को मुफ्त मिलेंगी दवा

राज्य सरकार पूरे प्रदेश में अबुआ मेडिकल स्टोर खोलने जा रही है. इन स्टोरों से गरीबों को मुफ्त में दवा उपलब्ध करायी जायेंगी. सोमवार को स्वास्थ्य मंत्री डॉ इरफान अंसारी ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से कांके रोड स्थित आवासीय कार्यालय में मुलाकात की.

विज्ञापन

रांची. राज्य सरकार पूरे प्रदेश में अबुआ मेडिकल स्टोर खोलने जा रही है. इन स्टोरों से गरीबों को मुफ्त में दवा उपलब्ध करायी जायेंगी. सोमवार को स्वास्थ्य मंत्री डॉ इरफान अंसारी ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से कांके रोड स्थित आवासीय कार्यालय में मुलाकात की. मुख्यमंत्री ने निर्देश दिया कि दवा के अभाव में किसी गरीब की जान नहीं जानी चाहिए और स्वास्थ्य विभाग को दवा उपलब्धता सुनिश्चित करनी होगी. स्वास्थ्य मंत्री ने बताया कि मुख्यमंत्री स्वास्थ्य विभाग को लेकर बेहद संवेदनशील हैं. उनके निर्देश पर पहले चरण में 700 अबुआ मेडिकल स्टोर खोले जायेंगे. राज्य के सुदूर ग्रामीण इलाकों तक दवा पहुंचाने की व्यवस्था की जा रही है. अगले चरण में स्टोरों की संख्या और बढ़ायी जायेगी. बैठक में स्वास्थ्य मंत्री के साथ अपर मुख्य सचिव अजय कुमार सिंह और एनएचआरएम के निदेशक शशि प्रकाश झा भी मौजूद थे. इस दौरान 17 सितंबर से दो अक्तूबर तक चलने वाले ‘स्वस्थ नारी-सशक्त परिवार’ अभियान को लेकर भी चर्चा हुई. मुख्यमंत्री श्री सोरेन 17 सितंबर को राजधानी में इस अभियान की शुरुआत करेंगे, जबकि राष्ट्रीय स्तर पर इसका शुभारंभ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इंदौर से करेंगे. अभियान के तहत राज्यभर में महिलाओं के स्वास्थ्य से जुड़ी जांच की जायेगी. पंचायत स्तर पर स्वास्थ्य शिविर लगाये जायेंगे, जहां ब्लड डोनेशन, बीपी, शुगर और कैंसर जैसी बीमारियों की मुफ्त स्क्रीनिंग होगी. साथ ही महिलाओं को पोषण और आहार संबंधी जानकारी दी जायेगी. मौके पर ही आभा कार्ड, आयुष्मान कार्ड और दिव्यांग कार्ड जैसे दस्तावेज भी बनाये जायेंगे. स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि यह अभियान केवल स्वास्थ्य नहीं, बल्कि महिलाओं और परिवारों के सशक्तिकरण की दिशा में भी एक बड़ा कदम साबित होगा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
PRAVEEN

लेखक के बारे में

By PRAVEEN

PRAVEEN is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola