ePaper

Aaj Ka Mausam: रांची में झमाझम बारिश, गिरे ओले, मौसम हुआ सुहाना, देखें Video

Updated at : 18 Apr 2025 2:35 PM (IST)
विज्ञापन
Aaj Ka Mausam: रांची में झमाझम बारिश, गिरे ओले, मौसम हुआ सुहाना, देखें Video
Jharkhand Weather Alert

Aaj Ka Mausam: झारखंड की राजधानी रांची में शुक्रवार को झमाझम बारिश से मौसम सुहाना हो गया. आज दोपहर बाद मौसम ने अचानक करवट ली और झमाझम बारिश होने लगी. बारिश के साथ ओलावृष्टि भी हुई. चिलचिलाती धूप के बाद बारिश से लोगों को गर्मी से राहत मिली. मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि अभी हफ्तेभर राज्य में बारिश हो सकती है. इस कारण फिलहाल मौसम कूल-कूल रहने का अनुमान है.

विज्ञापन

Aaj Ka Mausam: रांची-झारखंड की राजधानी रांची में शुक्रवार को मौसम ने करवट ली. दोपहर बाद झमाझम बारिश होने लगी. इस दौरान ओलावृष्टि भी हुई. चिलचिलाती धूप के बाद बारिश से लोगों को गर्मी से राहत मिली. मौसम विभाग ने अपने पूर्वानुमान में बताया है कि झारखंड में हफ्तेभर बारिश की संभावना है. लिहाजा फिलहाल राज्य में मौसम कूल-कूल रहेगा.

पूर्वी सिंहभूम जिले के लिए ऑरेंज अलर्ट

झारखंड के पूर्वी सिंहभूम जिले के लिए मौसम विभाग ने ऑरेंज अलर्ट जारी किया है. इस जिले के कुछ भागों में अगले तीन घंटे के अंदर मौसम में बदलाव होनेवाला है. तेज हवाओं के साथ बारिश हो सकती है. इस दौरान गरज के साथ वज्रपात की भी आशंका है. इन इलाकों में 50-60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं. मौसम विभाग ने चेतावनी जारी कर आम लोगों से सावधान रहने की अपील की है.

मौसम पूर्वानुमान

आज इन इलाकों में भी आंधी-तूफान के साथ बारिश

मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार झारखंड के उत्तर पूर्वी भागों में (देवघर, धनबाद, दुमका, गिरिडीह, गोड्डा, जामताड़ा, पाकुड़ और साहिबगंज) आज आंधी-तूफान के साथ बारिश हो सकती है. 50-60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से यहां हवाएं चल सकती हैं. वज्रपात को लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है. आज उत्तर पश्चिमी भागों को छोड़कर अन्य भागों में भी तेज हवाओं के साथ बारिश हो सकती है. गरज के साथ वज्रपात का येलो अलर्ट जारी किया गया है.

मौसम का पूर्वानुमान

झारखंड में अगले पांच दिनों तक बारिश की संभावना

झारखंड में मौसम का मिजाज फिलहाल कूल-कूल रहने का अनुमान है. मौसम में बदलाव और बारिश से मौसम में तल्खी नहीं रहेगी. तपती गर्मी से भी लोगों को राहत मिलेगी. चिलचिलाती धूप और गर्मी के बीच मौसम के करवट लेने से तपती गर्मी का ज्यादा असर नहीं रहेगा. मौसम विभाग द्वारा जारी पूर्वानुमान के अनुसार 23 अप्रैल तक झारखंड में बारिश की संभावना है. कहीं-कहीं गरज के साथ हल्के से मध्यम दर्जे की बारिश हो सकती है. मौसम विभाग ने 22 अप्रैल यानी अगले 96 घंटे के लिए आंधी-तूफान और वज्रपात को लेकर चेतावनी जारी की है.

शनिवार के लिए येलो अलर्ट जारी

झारखंड के उत्तर पश्चिमी भागों (पलामू, गढ़वा, लातेहार, चतरा, कोडरमा, लोहरदगा) को छोड़कर शेष भागों में शनिवार को मौसम का मिजाज बदला-बदला रहेगा. यहां मौसम में बदलाव दिखेगा. आंधी-तूफान के साथ झमाझम बारिश होने की संभावना है. 30-40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं. इस दौरान गरज के साथ वज्रपात भी हो सकता है. मौसम विभाग ने येलो अलर्ट जारी किया है.

ये भी पढ़ें: Jharkhand Weather: झारखंड में अगले 6 दिनों तक झमाझम बारिश, 72 घंटे के लिए आंधी-तूफान और वज्रपात की चेतावनी

विज्ञापन
Guru Swarup Mishra

लेखक के बारे में

By Guru Swarup Mishra

मैं गुरुस्वरूप मिश्रा. फिलवक्त डिजिटल मीडिया में कार्यरत. वर्ष 2008 से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया से पत्रकारिता की शुरुआत. आकाशवाणी रांची में आकस्मिक समाचार वाचक रहा. प्रिंट मीडिया (हिन्दुस्तान और पंचायतनामा) में फील्ड रिपोर्टिंग की. दैनिक भास्कर के लिए फ्रीलांसिंग. पत्रकारिता में डेढ़ दशक से अधिक का अनुभव. रांची विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में एमए. 2020 और 2022 में लाडली मीडिया अवार्ड.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola