PHOTOS: आदि महोत्सव में जनजातीय समाज को लेकर क्या बोले केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव ?

Updated at : 27 Feb 2023 10:19 PM (IST)
विज्ञापन
PHOTOS: आदि महोत्सव में जनजातीय समाज को लेकर क्या बोले केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव ?

केंद्रीय वन एवं पर्यावरण मंत्री भूपेंद्र यादव ने कहा कि दिल्ली में 16 फरवरी से आदि महोत्सव का आयोजन हो रहा है. ये सांस्कृतिक मिलन, ग्रामीण हाट-बाजार को शहर से जोड़ने एवं एक भारत श्रेष्ठ भारत की परिकल्पना को साकार करने की दिशा में बेहतर प्रयास है. जनजातीय मामलों के मंत्री अर्जुन मुंडा को बधाई.

विज्ञापन
undefined

नयी दिल्ली में आयोजित आदि महोत्सव में केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव ने कहा कि जनजातीय समाज के विकास को लेकर कई प्रयास किए जा रहे हैं. बजट में भी इसके लिए प्रा‍वधान किया गया है. आदि महोत्सव का उद्देश्य ही इनका सशक्तीकरण करना है. इस दौरान श्री यादव ने एग्रो फॉरेस्ट व बायोडायवर्सिटी पर भी अपने विचार रखे.

undefined

नयी दिल्ली के मेजर ध्यानचंद नेशनल स्टेडियम में आयोजित आदि महोत्सव में झारखंड के भूमिज कलाकारों ने अपने नृत्य का शानदार प्रदर्शन किया. आंग मेस्काल आहला क्लव रोलाघुटू-तिरिंग (पोटका, पूर्वी सिंहभूम) की भूमिज टीम ने जानेमाने संगीतकार दशरथ सरदार के नेतृत्व में शानदार प्रदर्शन किया.

undefined

जानेमाने संगीतकार दशरथ सरदार (पालीडीह) के अलावा रोलाघुटू मिताली सरदार, संतला सरदार, सागरी सरदार एवं सोनमनी सरदार, तिरिलडीह के कमला सरदार एवं कलावती सरदार तथा बालीडीह के गोबरधन सिंह एवं तालेश्वर सिंह टीम में शामिल थे. इन कलाकारों ने शानदार प्रदर्शन कर सबका दिल जीत लिया.

undefined

आपको बता दें कि 11 दिवसीय महोत्सव का उद्घाटन 16 फरवरी को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा किया गया था. इस दौरान केंद्रीय जनजातीय मामले के मंत्री अर्जुन मुंडा मौजूद थे. आदि महोत्सव में भाग लेने पहुंचीं भूमिज युवतियां पारंपरिक परिधान में दिखीं. उन्होंने भूमिज समाज के विददिरी साड़ी पहनकर विभिन्न मुद्राओं में लोगों का ध्यान आकर्षित करने का प्रयास किया. टीम द्वारा सोशल मीडिया में फोटो शेयर की गयी है. इसकी जमकर तारीफ की जा रही है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola