स्पेशल ट्रेन में चढ़ा युवक, बंडामुंडा के पास ट्रेन से कूदा
Author : Prabhat Khabar News Desk Published by : Prabhat Khabar Updated At : 03 May 2020 2:30 AM
कोटा से रांची आ रही स्पेशल ट्रेन से बंडामुंडा के पास एक युवक कूद कर घायल हो गया.
रांची : कोटा से रांची आ रही स्पेशल ट्रेन से बंडामुंडा के पास एक युवक कूद कर घायल हो गया. जानकारी के अनुसार झारखंड का पता बताकर राजगांगपुर के युवक ने कोटा में फर्जी पंजीकरण कराया और ट्रेन में बैठ गया. सुकुरु गौड़ नामक यह युवक मार्च में कोटा गया था और वहां लॉकडाउन होने के कारण फंस गया. जब उसे जानकारी मिली कि कोटा से स्पेशल ट्रेन हटिया के लिए जा रही है, तो उसने फर्जी पता देकर पंजीकरण करा लिया. ट्रेन को राउरकेला में रुकना था पर ट्रेन वहां नहीं रुकी. इससे सुकरु घबरा गया. शाम करीब साढ़े चार बजे ट्रेन बंडामुंडा के पास से गुजर रही थी, तब वह ट्रेन से कूद गया. इस घटना में उसे हल्की चोट आयी है. गेटमैन की नजर पड़ने पर उसने इसकी सूचना रेलवे अधिकारियों को दी. मेडिकल जांच के बाद रेलवे व प्रशासनिक अधिकारियों ने उसे कोरेंटाइन में भेज दिया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










