ePaper

ट्रेन से कट कर युवक की मौत

Updated at : 03 Jul 2025 9:01 PM (IST)
विज्ञापन
ट्रेन से कट कर युवक की मौत

सिल्ली पॉलिटेक्निक मैदान के समीप की पोल संख्या 254/37 के समीप ट्रेन से कट कर एक युवक की मौत हो गयी है.

विज्ञापन

सिल्ली. मुरी रांची रेल खंड पर सरजामडीह, सिल्ली पॉलिटेक्निक मैदान के समीप की पोल संख्या 254/37 के समीप ट्रेन से कट कर एक युवक की मौत हो गयी है. घटना बुधवार देर रात लगभग 10 बजे की है. मृतक रामडेरा हरिजन कॉलोनी के सोहन मुंडा के 19 वर्षीय पुत्र जीतू मुंडा बताया जाता है. सिल्ली पुलिस ने शव को कब्जे में ले कर गुरुवार सुबह सात बजे पोस्टमार्टम के लिए रिम्स भेज दिया. पुलिस ने बताया कि जीतू मुंडा बुधवार शाम रांची जाने की बात कह कर घर से निकला था. वह पिछले कई वर्षों से रांची में रहकर मजदूरी कर घर चला रहा था. पिता लकवा से ग्रसित है. इधर थाना प्रभारी दिनेश ठाकुर ने बताया कि मामले की छानबीन चल रही है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
VISHNU GIRI

लेखक के बारे में

By VISHNU GIRI

VISHNU GIRI is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola