खेत में रखे धान बोझा में लगी आग

Published by : AKHILESH MAHTO Updated At : 04 Dec 2025 7:48 PM

विज्ञापन

थाना क्षेत्र के तेंतला गांव में बुधवार की रात असामाजिक तत्वों ने खेत में रखे धान बोझा में आग लगा दी.

विज्ञापन

सोनाहातू.

थाना क्षेत्र के तेंतला गांव में बुधवार की रात असामाजिक तत्वों ने खेत में रखे धान बोझा में आग लगा दी. जिससे लगभग 200 बोझा धान पूरी तरह जलकर राख हो गया. किसानों को लाखों रुपये का नुकसान हुआ है. किसान राजकिशोर कोईरी, मधु कोईरी, जीवन मुखियार और परमेश्वर कोईरी का बताया जाता है. पीड़ित किसानों ने बताया कि खेत से धान काटकर बोझा बनाकर उसे घर ले जाने के लिए रखा था. लेकिन देर रात कुछ असामाजिक तत्वों ने धान के बोझा में आग लगा दी. पीड़ित किसानों ने प्रशासन से जल्द-से-जल्द कार्रवाई करते हुए घटना में शामिल दोषियों पर सख्त कार्रवाई करने की मांग की है.

फोटो 1. धान का बोझा में लगी आग.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
AKHILESH MAHTO

लेखक के बारे में

By AKHILESH MAHTO

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola