ePaper

विश्व संगीत दिवस की पूर्व संध्या सजी सुरों की महफिल

Updated at : 21 Jun 2025 12:17 AM (IST)
विज्ञापन
विश्व संगीत दिवस की पूर्व संध्या सजी सुरों की महफिल

छात्र-छात्राओं ने भजन, गीत और गजल पेश की.

विज्ञापन

रांची. विश्व संगीत दिवस की पूर्व संध्या पर मोरहाबादी स्थित तरन्नुम संगीत संस्थान में शुक्रवार को गीत-संगीत कार्यक्रम का आयोजन हुआ. संस्थान की निदेशक व गायिका डॉ मृणालिनी अखौरी ने छात्र-छात्राओं के साथ गीत-संगीत की महफिल जमाई. छात्र-छात्राओं ने भजन, गीत और गजल पेश की. डॉ मृणालिनी ने बताया कि आज के तनाव भरे जीवन में सभी सुकून की तलाश में रहते हैं. ऐसे में इंसान के जीवन में योग जितना असरदार है, उतना ही संगीत भी कारगर है, जो इंसान के दिल और दिमाग पर प्रभावकारी असर करता है. कार्यक्रम में डॉ मृणालिनी के साथ ढोलक पर विवेक देव वर्मा, गायन में बसंत कुमार शर्मा, संतोष कुमार, राहुल रजक, राजकुमार, सत्येंद्र यादव, अंबिका राज, प्रियंका देवी व अंबिका वर्मा ने अपनी प्रस्तुति दी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
DEEPESH KUMAR

लेखक के बारे में

By DEEPESH KUMAR

DEEPESH KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola