Ranchi News : वाल्टर भेंगरा की कहानी पर बनेगी फिल्म

Updated at : 29 Oct 2025 8:01 PM (IST)
विज्ञापन
Ranchi News : वाल्टर भेंगरा की कहानी पर बनेगी फिल्म

कथाकार वाल्टर भेंगरा की कहानी जंगल की ललकार पर फिल्म निर्माण होगा.

विज्ञापन

रांची. कथाकार वाल्टर भेंगरा की कहानी जंगल की ललकार पर फिल्म निर्माण होगा. फिल्म निर्माण ट्राइबल सिनेमा ऑफ इंडिया और मल्टी आर्ट एसोसिएशन द्वारा किया जायेगा. बुधवार को जंगल की ललकार पर कहानी पाठ किया गया. साथ ही मुंडारी जानने वाले कलाकारों का ऑडिशन भी किया गया. यह आयोजन कुंजला खूंटी स्थित सोशल डेवलपमेंट सेंटर में की गई. इस अवसर पर लेखक वाल्टर भेंगरा ने कहानी की प्रेरणा, फिल्म की दृष्टि और सामाजिक प्रभाव पर अपने विचार रखा. श्वेता गुड़िया और जेनिफर बाखला ने प्रक्रिया और भूमिकाओं के बारे में जानकारी दी. आज मुंडारी भाषा जानने वाले कलाकारों के प्रदर्शन का मूल्याकंकन मोनिका मुंडू, तेज मुंडू, बीजू टोप्पो, सुरेंद्र कुजूर सहित अन्य ने किया. इस अवसर पर फिल्मकार दीपक बाड़ा, शामवेल लुगून, दुर्गावती ओड़ेया, अभिजल कंडुलना, बसंत सुरीन, नरेश तिर्की, सुखराम पाहन सहित अन्य उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola