बुंडू के थाना रोड में खड़ी बाइक में लगी आग

Updated:
विज्ञापन
बुंडू के थाना रोड में खड़ी बाइक में लगी आग

बुंडू नगर क्षेत्र के थाना रोड महाबीर मंदिर के सामने बुधवार के सुबह पौने बारह बजे खड़ी बाइक में अचानक आग लग गयी.

विज्ञापन

बुंडू. बुंडू नगर क्षेत्र के थाना रोड महाबीर मंदिर के सामने बुधवार के सुबह पौने बारह बजे खड़ी बाइक में अचानक आग लग गयी. देखते ही देखते बाइक जल गयी. मौके पर अग्निशामक दल ने पहुंच कर आग बुझायी, तब तक बाइक जलकर राख हो गयी थी. जानकारी के अनुसार हवांगहातु निवासी मनसा घरनी अपनी बाइक से बुंडू थाना रोड महावीर मंदिर के सामने पहुंचा था, जहां रोड के बगल में बाइक खड़ी कर मोबाइल दुकान जा रहा था. उसी समय गाड़ी में खुद आग लग लगी. आग लगने की घटना से पूरे थाना रोड मे अफरा-तफरी मच गयी. आग में मोटरसाइकिल का तेल टंकी ब्लास्ट होने के डर से दुकानें बंद कर दी गयी. थाना रोड पूरी तरह जाम हो गया. तब तक अग्निशामक दल बुंडू ने पहुंच कर आग को बुझायी. तब लोगों का मन शांत हुआ. बाइक पूरी तरह जल कर राख हो गयी, जिसके बाद आवागमन चालू हुआ.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Anand Ram Mahto

लेखक के बारे में

By Anand Ram Mahto

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola