चोरी के आरोप में पकड़े गये युवक ने लालपुर थाने के हाजत में फांसी लगाकर की खुदकुशी
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन

रांची : लालपुर थाने के हाजत में शुक्रवार की सुबह विकास लकड़ा (27) नामक युवक ने फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली. वह लालपुर थाना क्षेत्र के ही धोबी घाट मोहल्ले का रहने वाला है. लालपुर पुलिस वर्द्धमान कंपाउंड के बालाजी अपार्टमेंट में चोरी के मामले में पकड़कर थाने लाई थी. शुक्रवार की सुबह करीब 7:00 […]
विज्ञापन
रांची : लालपुर थाने के हाजत में शुक्रवार की सुबह विकास लकड़ा (27) नामक युवक ने फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली. वह लालपुर थाना क्षेत्र के ही धोबी घाट मोहल्ले का रहने वाला है. लालपुर पुलिस वर्द्धमान कंपाउंड के बालाजी अपार्टमेंट में चोरी के मामले में पकड़कर थाने लाई थी. शुक्रवार की सुबह करीब 7:00 से 8:00 बजे के बीच उसने हाजत के रॉड से कंबल के सहारे फांसी लगा ली जिसके चलते उसकी मौत हो गयी.
मेदिनीनगर : मालगाड़ी के नीचे कूदकर नक्सली ने की आत्महत्या, टीपीसी-2 का था सक्रिय सदस्य
हाजत के पास CCTV कैमरा लगा हुआ है. पुलिस फॉरेंसिक साइंस लेबोरेटरी की टीम और CCTV एक्सपर्ट की मदद से पूरे मामले की जांच कर रही है. मौके पर एसडीएम रांची भोर सिंह यादव और ग्रामीण SP राजकुमार लकड़ा भी पहुंच गए हैं. छानबीन अभी जारी है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










