रांची में 15 से शुरू होगी एयर एशिया की विमान सेवा, जानिए क्या है विमानों का शिड्यूल
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन

रांची : एयर एशिया की विमान सेवा 15 अप्रैल से शुरू होगी. इसके लिए बुकिंग शुरू कर दी गयी है. एयर एशिया के स्टेशन मैनेजर कृष्णा यादव ने बताया की रांची से कोलकाता और रांची से दिल्ली के लिए विमान सेवा शुरू की जा रही है, जो 180 सीटोंवाली होगी. श्री यादव ने बताया कि […]
विज्ञापन
रांची : एयर एशिया की विमान सेवा 15 अप्रैल से शुरू होगी. इसके लिए बुकिंग शुरू कर दी गयी है. एयर एशिया के स्टेशन मैनेजर कृष्णा यादव ने बताया की रांची से कोलकाता और रांची से दिल्ली के लिए विमान सेवा शुरू की जा रही है, जो 180 सीटोंवाली होगी.
श्री यादव ने बताया कि कोलकाता के लिए किराया 1999 रुपये और दिल्ली के लिए किराया 2500 रुपये निर्धारित किया गया है. यह इकोनोमिक क्लास का होगा. यह विमान एक दिन में कोलकाता-रांची-दिल्ली के बीच एक दिन में चार फेरे लगायेगा. स्टेशन मैनेजर ने बताया कि एयर एशिया का विमान सेवा शुरू होने से यात्रियों को बहुत फायदा होगा. यात्रियों को विभिन्न एयरलाइंस के आने-जाने का कई विकल्प मिलेगा. एयर एशिया पूरे देश में सबसे कम दर यात्रियों को सुविधा मुहैया कराता है. वहीं, यात्रियों को दिन व रात में भी कोलकाता व दिल्ली के लिए फ्लाइट उपलब्ध होगा.
7.5 किलो वजन के बाद लगेगा अतिरिक्त राशि : एयर एशिया के स्टेशन मैनेजर ने बताया कि इस विमान सेवा के तहत यात्रियों 7.5 किलो वजन तक लगेज फ्री में अपने साथ हैंड बैगेज के रूप में ले जा सकते हैं. इसके बाद एक से पांच किलो तक अतिरिक्तवजन होने पर प्रति किलो 100 रुपये की दर से भुगतान करना होगा. वहीं, पांच किलो से अधिक वजन होने पर डीजीसीए के नियम के अनुसार लगेज का चार्ज लगेगा.
विमान संख्या आईएस 541
कोलकाता से उड़ान भरेगी सुबह 8:05 बजे रांची पहुंचेगी सुबह 9:05 बजे
रांची से उड़ान भरेगी सुबह 9:30 बजे दिल्ली पहुंचेगी सुबह 11:25 बजे
विमान संख्या आइएस 545
दिल्ली से उड़ान भरेगी दोपहर 12:20 बजे रांची पहुंचेगी दोपहर 1:55 बजे
रांची से उड़ान भरेगी दोपहर 2:20 बजे कोलकाता पहुंचेगी दोपहर 3:20 बजे
विमान संख्या आइएस 549
कोलकाता से उड़ान भरेगी दोपहर 3:30 बजे रांची पहुंचेगी शाम 4:55 बजे
रांची से उड़ान भरेगी शाम 5:20 बजे दिल्ली पहुंचेगी शाम 7:05 बजे
विमान संख्या आइएस 546
दिल्ली से उड़ान भरेगी शाम 5:45 बजे रांची पहुंचेगी रात 9:25 बजे
रांची से उड़ान भरेगी 9:50 बजे कोलकाता पहुंचेगी 10:50 बजे
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










