संजय सेठ जी, आपके खादी बोर्ड मुख्यालय में क्यों हो रहा है राष्ट्रपिता का अपमान?

रांची : झारखंड राज्य खादी एवं ग्रामोद्योग बोर्ड के मुख्यालय और झारखंड की शान झारक्राफ्ट के आउटलेट्स के बाहर राष्ट्रपिता महात्मा गांधी का अपमान हो रहा है. अपमान भी ऐसा-वैसा नहीं, उनपर थूका जा रहा है. झारखंड खादी बोर्ड की बागडोर संभालने के बाद संजय सेठ ने बड़े-बड़े वादे किये, लेकिन वो भी राजनीतिक जुमले […]
रांची : झारखंड राज्य खादी एवं ग्रामोद्योग बोर्ड के मुख्यालय और झारखंड की शान झारक्राफ्ट के आउटलेट्स के बाहर राष्ट्रपिता महात्मा गांधी का अपमान हो रहा है. अपमान भी ऐसा-वैसा नहीं, उनपर थूका जा रहा है. झारखंड खादी बोर्ड की बागडोर संभालने के बाद संजय सेठ ने बड़े-बड़े वादे किये, लेकिन वो भी राजनीतिक जुमले साबित हुए. अध्यक्ष महोदय खादी के सबसे बड़े पुजारी महात्मा गांधी को ही अपमान से नहीं बचा पा रहे हैं.
रांची : खादी बोर्ड मुख्यालय के बाहर राष्ट्रपिता महात्मा गांधी का हो रहा अपमान pic.twitter.com/5pwfQfc4TS
— Prabhat Khabar (@prabhatkhabar) March 20, 2017
राज्य खादी बोर्ड का मुख्यालय और झारक्राफ्ट का आउटलेट्स मेन रोड (महात्मा गांधी पथ) में स्थित है. वहां कार्यालय के बाहर महात्मा गांधी के बड़े-बड़े पोस्टर लगे हुए है. मुख्यालय के पास 24 घंटे गार्ड भी सुरक्षा में तैनात रहते हैं. इसके बावजूद गांधी जी के पोस्टर पर पान और गुटखा खाकर लोग थूककर चलते बन रहे हैं.
हमारे पास एक वीडियो है जिसमें आप साफ देख सकते हैं कि महात्मा गांधी के पोस्टरों पर पान-गुटखा खाकर थूकने के निशान साफ नजर आ रहे हैं. आपको बताते चलें कि झारखंड की राजधानी रांची के समाहरणालय में सीढि़यों पर कोने में भगवान की तसवीरें लगायी गयी है. जिससे लोग वहां थूके नहीं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




