पढ़ाई के दबाव में आकर छात्र ने की आत्मदाह की कोशिश, अस्पताल में भरती

रांची : लाला लाजपत राय स्कूल के एक छात्र ने पढ़ाई के दबाव में आकर आत्मदाह करने की कोशिश की. इस प्रयास में छात्र के शरीर का 65 प्रतिशत हिस्सा जल गया. उसे देवकमल अस्पताल में भरती कराया गया है. अभी हालत स्थिर बतायी जा रही है. लाला लाजपत राय स्कूल में 12 वीं के […]
रांची : लाला लाजपत राय स्कूल के एक छात्र ने पढ़ाई के दबाव में आकर आत्मदाह करने की कोशिश की. इस प्रयास में छात्र के शरीर का 65 प्रतिशत हिस्सा जल गया. उसे देवकमल अस्पताल में भरती कराया गया है. अभी हालत स्थिर बतायी जा रही है. लाला लाजपत राय स्कूल में 12 वीं के छात्र आशुतोष ने पढ़ाई के दबाव से तंग आकर आत्महत्या का प्रयास किया.
उसने क्लास में ही पेट्रोल छिड़क लिया और खुद को जलाने की कोशिश की. छात्र और शिक्षकों ने उसे बचाने की कोशिश की. उसे तुरंत अस्पताल में भरती कराया गया. मामले की जानकारी जैसे ही पुलिस को मिली. पुलिस ने आशुतोष से बात की. आशुतोष ने अपने बयान में पढ़ाई के दबाव का जिक्र किया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




