ePaper

झारखंड बजट : कोई नया टैक्स नहीं, खेती व शिक्षा पर रघुवर सरकार का जोर

Updated at : 23 Jan 2017 11:17 AM (IST)
विज्ञापन
झारखंड बजट : कोई नया टैक्स नहीं, खेती व शिक्षा पर रघुवर सरकार का जोर

रांची : झारखंड के मुख्यमंत्री सह वित्तमंत्री रघुवर दास ने आज विधानसभा में वित्तीय वर्ष 2017-18 के लिए 75, 673. 42 करोड़ रुपये का बजट पेश किया, जिसमें 57, 861.32 करोड़ रुपये राजस्व व्यय के लिए प्रस्तावित है. मुख्यमंत्री ने अपने बजट के माध्यम सेसमाज क हर तबके को साधने की कोशिश की. साथ ही […]

विज्ञापन

रांची : झारखंड के मुख्यमंत्री सह वित्तमंत्री रघुवर दास ने आज विधानसभा में वित्तीय वर्ष 2017-18 के लिए 75, 673. 42 करोड़ रुपये का बजट पेश किया, जिसमें 57, 861.32 करोड़ रुपये राजस्व व्यय के लिए प्रस्तावित है. मुख्यमंत्री ने अपने बजट के माध्यम सेसमाज क हर तबके को साधने की कोशिश की. साथ ही मुख्यमंत्री रघुवर दास के बजट में विकास के मामले में राज्य मेंक्षेत्रीय संतुलन बनाने की पूरी कोशिश कीगयी है.

उन्होंने उत्तरी छोटानागपुर, दक्षिणी छोटानागपुर, कोल्हान, पलामू व संताल परगना हर क्षेत्र के लिएअहम घोषणाएं की.रघुवर दास ने अपनी सरकार के इस बजट में सामाजिक संतुलन को साधने का भी भरपूर प्रयास किया है, इसलिएउन्होंनेअनुसूचित जनजाति के लिए अलगप्रावधान किया है. अल्पसंख्यकों व महिलाओं के लिए विशेष घोषणाएं की हैं. उन्होंने शिक्षा का बजट दोगुणा किया है, जबकि कृषि के बजट में 12 प्रतिशत की वृद्धि की है.

मुख्यमंत्री रघुवर दास ने इस बार अपने बजट में टैक्स में किसीतरह का बदलाव नहीं किया और जीएसटी को प्रभावी ढंग से लागू करने के लिए जीएसटी एडवाइजी कमेटी बनाने का एलान किया. मुख्यमंत्री ने कहा किजारी वित्तीय वर्ष में सकल वित्तीय घाटा निर्धारित दायरे के अंदर रहा है और आगेभी उस दायरे के अंदर ही रहेगा.

मुख्यमंत्री ने अपने बजट भाषण की शुरुआत में कहा कि गरीबी उन्मूलन, रोजगार सृजन, ग्रामीणआधारभूत संरचना, सड़क निर्माण व कुशल श्रम सृजन में गुणात्मक परिवर्तन हमाराउद्देश्य है.

1:28PM : अग्नि शमन सेवा को 42 फायर इंजन मिलेगा, रांची, जमशेदपुर व धनबाद में अत्याधुनिक अग्निशमन सेवा उपलब्ध करायी जायेगी.

1:20PM :मत्स्य पालकों के लिए वेदब्यास आवास योजना के तहत 3000 इकाईयों के निर्माण का प्रस्ताव है. पिछले वर्ष 2262 आवासों का निर्माण शुरू किया गया है.

1:06PM: 77 नये वेंडिग जोन का निर्माण का लक्ष्य

1:05 PM: स्वच्छ भारत अभियान के तहत दो लाख चौतीस हजार शौचालय के निर्माण का लक्ष्य

1:04PM: अल्पसंख्यक कल्याण के लिए 107 करोड़ का बजट

1:03PM: धनबाद बैंक मोड़ में फ्लाइओवर का निर्माण

1:00PM : हर आदिम जनजाति के घर पहुंचाया जायेगा 35 किलो खाद्यान्न

12:57 PM : बिजली की कमी को दूर करने के लिए पावर ग्रिडो का होगा निर्माण

12:49PM: तीन नेशनल हाइवे पर खोले जायेंगे ट्रामा सेंटर

12:48PM :कृषकों के साथ सीधा संवाद, उनके प्रशिक्षण व नवीन तकनीक की जानकारी के लिए राज्य के प्रत्येक पंचायत में किसान पाठशाला का आयोजन किया जायेगा

12:47PM: उच्च शिक्षा को लेकर बजट दोगुना करने का प्रवाधान

12:46PM :संथाल परगना के गोड्डा में कृषि विश्वविद्यालय की स्थापना की जायेगी

12:44PM : कोल्हान व संथाल परगना प्रमंडल में नेतरहाट व इंदिरा गांधी आवासीय विद्यालय के निर्माण की योजना

12:43PM: एक लाख 64 हजार नये घर बनाये जायेंगे

12:42PM: ट्राइबल यूनिवर्सिटी के निर्माण का फैसला

12:41 PM: कोयलांचल में विनोद बिहारी महतो का निर्माण, देवघर में बाबा वैद्यनाथ के निर्माण का फैसला

12:39PM : टाना भगत विकास प्राधिकरण के लिए 10 करोड़ बजट का आवंटन

12:38PM : छह शहरों में कामकाजी महिलाओं को लिए हॉस्टल का निर्माण

12:37PM : एक लाख सखी मंडल को स्मार्टफोन वितरित किया जायेगा

12:36PM : ग्रामीण आंगनबाड़ी केंद्र को गैस चूल्हा प्रदान किया जायेगा.

12:34PM : ग्रामीण कृषि हाट का निर्माण करेगी सरकार

12:33PM: ग्रामीण महिलाओं को रोजगारमूलक योजनाओं से जोड़ा जायेगा. संकुल स्तरीय संगठनों के क्षमता वृद्धि किया जायेगा

12:32 PM: 2000 किमी ग्रामीण पथ का निर्माण का लक्ष्य

12:32PM: अगले वर्ष सड़कों के जीर्णोद्धार को लेकर 325 करोड़ रुपये का आवंटन

12:28PM: चार लाख डोभा निर्माण का लक्ष्य

12:28PM: डोभा निर्माण व तालाबों के जीर्णोद्धार पर जोर

12:24PM : झारखंड में सिंचाई आयोग का गठन, चैक डैम, श्रृंखलाबद्ध चैक डैम का निर्माण का लक्ष्य

12:23PM: प्रत्येक पंचायत में कृषि कार्यशाला का आयोजन किया जायेगा

12:22PM: मुख्यमंत्री ने कहा कि सभी प्रमंडलों में जाकर समाज के प्रमुख वर्गों से आवश्यकताओं व अपेक्षाओं को जाना. 1005 सुझाव मिले, बजट में जनोपयोगी सुझावों को तरजीह दी गयी है.

12:19PM : छोटे किसानों के ब्याज माफी के लिए 20 करोड़ का प्रवाधान

12:18PM: झारखंड में सिंगल कृषि विंडो का निर्माण होगा

12:13PM: जलसंसाधन विभाग के द्वारा 45 बड़े तालाबों का पुनर्निमाण

12:12PM : कृषि बजट में 12 प्रतिशत की वृद्धि

12:12 PM: राज्य के 80 प्रतिशत लोगों की आय तीन साल में दो गुना करने का लक्ष्य

12:11PM : प्रशासन के हर महकमे में सूचना प्रौद्योगिकी के इस्तेमाल पर जोर

12:10 PM : योजना बनाओ अभियान के द्वारा आये सलाहों को बजट में शामिल

12:09 PM : पिछले साल झारखंड में 12.1 प्रतिशत की जीडपी वृ्द्धि

12:08 PM:बजट में आम लोगों के सुझावों को भी किया गया है शामिल . इस बार के बजट निर्माण में केंद्र सरकार के तर्ज पर योजना व गैरयोजना के प्रवाधान को खत्म किया जा रहा है. समस्त बजट को राजस्व व्यय व पूंजीगत व्यय के रुप में प्रस्तुत किया गया है.

12:05PM : बीते साल के बजट का लेखा-जोखा पेश किया जायेगा.

12:04PMमुख्यमंत्री ने कहा कि झारखंड अपार खनिज- संपदा के धनी है लेकिन यहां की जनता गरीब है. पंडित दीनदयाल उपाध्याय ने कहा था कि आर्थिक विकास के लिए निचले पायदान पर खड़े लोगों की हालत को पैमाना बनाना चाहिए

मुख्यमंत्री सह वित्तमंत्री रघुवर दास बजट पेश करने से पहलेराजभवन गये और राज्यपाल द्रौपदीमुर्मू से उन्होंने मुलाकात कर उन्हें बजट कीकॉपी सौंपी. साथ ही उन्होंने नेता प्रतिपक्षहेमंत सोरेन को भी बजट की प्रति दी है. इस बार का बजट 75, 673.42 करोड़ रुपये राशि की है. सीएम ने ट्वीट कर कहा है कि गांव, गरीब, महिला व युवा के विकास पर जोर रहेगा. राज्य के विकास को गति मिलेगी.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola