ePaper

झारखंड सरकार के कर्मचारियों को सातवें वेतन आयोग का तोहफा

Updated at : 16 Jan 2017 9:03 PM (IST)
विज्ञापन
झारखंड सरकार के कर्मचारियों को सातवें वेतन आयोग का तोहफा

रांची :झारखंड सरकार ने कैबिनेट बैठक में अहम फैसला लिया है. इस फैसले में राज्य सरकार के कर्मचारियों के लिए सातवें वेतन आयोग को मंजूरी दे दी है. इस घोषणा के साथ ही झारखंड सरकार के कर्मचारियों को अब एक जनवरी 2016 से सातवें वेतन आयोग के तहत बढ़ी हुई सैलेरी मिलेगी. गौरतलब है कि […]

विज्ञापन

रांची :झारखंड सरकार ने कैबिनेट बैठक में अहम फैसला लिया है. इस फैसले में राज्य सरकार के कर्मचारियों के लिए सातवें वेतन आयोग को मंजूरी दे दी है. इस घोषणा के साथ ही झारखंड सरकार के कर्मचारियों को अब एक जनवरी 2016 से सातवें वेतन आयोग के तहत बढ़ी हुई सैलेरी मिलेगी. गौरतलब है कि केंद्र सरकार के सातवें वेतन आयोग लागू होने के बाद से राज्य सरकार के कर्मचारियों को इस फैसले का लंबे समय से इंतजार था.

ज्ञात हो कि केंद्र सरकार, केंद्रीय कर्मचारियों को सातवें वेतन आयोग का लाभ पहले ही दे चुकी है. एक अन्य फैसले में कैबिनेट ने बोकारो स्टील सिटी में राज्य सरकार के कर्मियों के लिए ‘Y’ श्रेणी के रूप में अनुमान्य आवास किराया भत्ता व परिवहन भत्ता की स्वीकृति दी है. आज हुई रघुवर कैबिनेट की बैठक में जनवितरण प्रणाली दुकानदारों को केरोसिन वितरण योजना में प्रति लीटर एक रुपये देने का निर्णय लिया गया है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola