ePaper

हटिया-एर्नाकुलम एक्सप्रेस का नाम ‘भगवान बिरसा मुंडा एक्सप्रेस'' रखने पर रेलमंत्री सहमत

Updated at : 04 Nov 2016 9:52 PM (IST)
विज्ञापन
हटिया-एर्नाकुलम एक्सप्रेस का नाम ‘भगवान बिरसा मुंडा एक्सप्रेस'' रखने पर रेलमंत्री सहमत

रांची: झारखंड के मुख्यमंत्री रघुवर दास ने आज नई दिल्ली में रेल मंत्री सुरेश प्रभु से मिलकर रांची के हटिया स्टेशन से केरल के एर्नाकुलम जाने वाली नई साप्ताहिक ट्रेन का नाम बदलकर राज्य के स्वतंत्रता सेनानी ‘भगवान बिरसा मुंडा’ के नाम पर रखने की मांग की जिसे केंद्रीय मंत्री ने सहमति दे दी.एक सरकारी […]

विज्ञापन

रांची: झारखंड के मुख्यमंत्री रघुवर दास ने आज नई दिल्ली में रेल मंत्री सुरेश प्रभु से मिलकर रांची के हटिया स्टेशन से केरल के एर्नाकुलम जाने वाली नई साप्ताहिक ट्रेन का नाम बदलकर राज्य के स्वतंत्रता सेनानी ‘भगवान बिरसा मुंडा’ के नाम पर रखने की मांग की जिसे केंद्रीय मंत्री ने सहमति दे दी.एक सरकारी विज्ञप्ति में बताया गया है कि मुख्यमंत्री ने आज नई दिल्ली में रेल मंत्री सुरेश प्रभु से मुलाकात कर उनसे इस ट्रेन का नाम ‘भगवान बिरसा मुंडा एक्स्प्रेस’ रखने का आग्रह किया जिसे उन्होंने स्वीकार कर लिया.

विज्ञप्ति में बताया गया है कि झारखंड सरकार की ओर से इस सिलसिले में आधिकारिक पत्र भी रेल मंत्रालय को सौंप दिया गया.मुख्यमंत्री ने रेल मंत्री से अपने आग्रह में कहा कि झारखंड में बिरसा मुंडा का स्वतंत्रता आंदोलन में ऐतिहासिक स्थान है अत: उनके नाम पर ट्रेन चलाये जाने से दक्षिण भारत में भी उनके बारे में जागृति आयेगी.मुख्यमंत्री ने पिछले सप्ताह स्वयं इस ट्रेन को हटिया स्टेशन से हरी झंडी दिखाकर एर्नाकुलम के लिए रवाना किया था

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola