झारखंड के सात शिक्षकों को राष्ट्रपति पुरस्कार मिलेगा
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :05 Sep 2016 5:58 AM (IST)
विज्ञापन

आज शिक्षक दिवस पर राष्ट्रपति करेंगे सम्मानित रांची : राज्य के सरकारी व निजी स्कूल के सात शिक्षकों को आज राष्ट्रपति शिक्षक पुरस्कार मिलेगा. शिक्षक दिवस के मौके पर देश भर के चयनित शिक्षकों को राष्ट्रपति डाॅ प्रणव मुखर्जी सम्मानित करेंगे. शिक्षकों को सम्मान स्वरूप 50 हजार रुपये नकद, सिल्वर मेडल व सर्टिफिकेट दिया जायेगा. […]
विज्ञापन
आज शिक्षक दिवस पर राष्ट्रपति करेंगे सम्मानित
रांची : राज्य के सरकारी व निजी स्कूल के सात शिक्षकों को आज राष्ट्रपति शिक्षक पुरस्कार मिलेगा. शिक्षक दिवस के मौके पर देश भर के चयनित शिक्षकों को राष्ट्रपति डाॅ प्रणव मुखर्जी सम्मानित करेंगे. शिक्षकों को सम्मान स्वरूप 50 हजार रुपये नकद, सिल्वर मेडल व सर्टिफिकेट दिया जायेगा. साथ ही शिक्षकों को राष्ट्रपति भवन घुमने का मौका भी मिलेगा.
पुरस्कृत होनेवाले शिक्षकों में राजकीय मध्य विद्यालय सरसा पालाजोरी देवघर के कुंदन झा, राजकीय आदर्श मध्य विद्यालय बड़ाजामदा के प्रभारी प्रधानाध्यापक राजकुमार श्रीवास्तव, इंदिरा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय हजारीबाग की डॉ माया कुमारी, संत कोलंबस कॉलेजिएट हाइस्कूल हजारीबाग के डॉ राकेश कुमार, गुरुनानक हायर सेकेंडरी स्कूल के प्राचार्य मनोहर लाल, चिन्मय विद्यालय बोकारो के प्राचार्य अशोक सिंह व सैनिक स्कूल तिलैया की कविता प्रकाश शामिल हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




