झारखंड: जमीन विवाद सुलझा रहे परिवार के घर में घुसा हाइवा, सात की मौत
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 20 Jun 2016 7:28 AM
बिरनी : गिरिडीह के बिरनी थाना क्षेत्र के चिकनीबाद गांव में बीती रात तेज गति से जा रहा हाइवा घर में घुस गया जिसमें सात लोगों की मौत हो गई. मृतकों में पांच एक ही परिवार के बताये जा रहे हैं. इस हादसे में तीन लोग गंभीर रुप से घायल हो गए जिनका इलाज नजदीक […]
बिरनी : गिरिडीह के बिरनी थाना क्षेत्र के चिकनीबाद गांव में बीती रात तेज गति से जा रहा हाइवा घर में घुस गया जिसमें सात लोगों की मौत हो गई. मृतकों में पांच एक ही परिवार के बताये जा रहे हैं. इस हादसे में तीन लोग गंभीर रुप से घायल हो गए जिनका इलाज नजदीक के अस्पताल में चल रहा है जहां उनकी हालत नाजुक बनी हुई है.
प्राप्त जानकारी के अनुसार हादसे में गाड़ी के ड्राइवर और खलासी की मौत भी हो गई है. बताया जा रहा है कि परिवार के लोग जमीन विवाद सुलझाने के लिए घर के बाहर चबूतरे पर बैठे थे और आपस में बातचीत कर रहे थे तभी धनवार की ओर से आ रहा पत्थर लदा हाइवा चबूतरे पर बैठे लोगों को कुचलते हुए घर में घुस गया जिससे सात लोगों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई.
हादसे के बाद बिरनी थाना की पुलिस घटना स्थल पर पहुंची और घायलों को बिरनी के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया. घटना के बाद घर में कोलाहल मच गया. हादसा इतना भयावह था कि ड्राइवर-खलासी का शव हाइवा में बुरी तरह फंस गगया जिसे निकालने के लिए मशक्कत करनी पड़ी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










