ePaper

झारखंड : 75वें गणतंत्र दिवस पर कैसा रहेगा मौसम का मिजाज, जान लें आपके जिले में कितना रहेगा तापमान

Updated at : 26 Jan 2024 5:48 AM (IST)
विज्ञापन
झारखंड : 75वें गणतंत्र दिवस पर कैसा रहेगा मौसम का मिजाज, जान लें आपके जिले में कितना रहेगा तापमान

आईएमडी के रांची स्थित मौसम केंद्र ने बताया कि 26 जनवरी की सुबह झारखंड के उत्तरी और दक्षिणी-पूर्वी हिस्से में कोहरा या धुंध रहेगा. दिन में आसमान साफ रहेगा. मौसम शुष्क रहेगा. यानी बारिश होने की संभावना नहीं है.

विज्ञापन

75वें गणतंत्र दिवस (26 जनवरी) पर झारखंड का मौसम कैसा रहेगा? किस जिले में तापमान बढ़ेगा? किस जिले का तापमान घटेगा? अधिकतम और न्यूनतम तापमान कितना रहेगा? ठंड सताएगी या मौसम करवट लेगा? इन सभी सवालों के जवाब आपको यहां मिलेंगे. भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के रांची स्थित मौसम केंद्र ने बताया है कि शुक्रवार को सुबह झारखंड के उत्तरी और दक्षिणी-पूर्वी हिस्से में हल्के से मध्यम दर्जे का कोहरा छाया रहेगा. दिन में आसमान साफ रहेगा. मौसम शुष्क रहेगा. यानी बारिश होने की संभावना नहीं है. इस दिन अधिकतम तापमान 20 से 24 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की संभावना है, जबकि न्यूनतम तापमान 5 से 9 डिग्री सेंटीग्रेड के बीच रह सकता है.

मध्य झारखंड का ऐसा रहेगा मौसम

राजधानी रांची के बिरसा मुंडा एयरपोर्ट के पास स्थित मौसम केंद्र के प्रमुख ने बताया कि मध्य झारखंड, जिसमें बोकारो, गुमला, हजारीबाग, खूंटी, रामगढ़ और रांची जिले आते हैं, में सुबह हल्के दर्जे का कोहरा छाया रहेगा. आसमान साफ और मौसम शुष्क रहेगा. अधिकतम तापमान 20 से 24 डिग्री सेंटीग्रेड के बीच रहने का अनुमान है. वहीं न्यूनतम तापमान 6 से 8 डिग्री के बीच रह सकता है.

इन जिलों में सुबह छाया रहेगा कोहरा

केंद्र के मौसम वैज्ञानिक ने यह भी बताया कि दक्षिणी झरखंड, जिसमें चाईबासा, जमशेदपुर, सिमडेगा और सरायकेला-खरसावां जिले आते हैं, में सुबह हल्के से मध्यम दर्जे का कोहरा रहेगा. मौसम के शुष्क रहने का अनुमान है. दिन में आसमान भी साफ रहेगा. अधिकतम तापमान 21 से 23 डिग्री के बीच रह सकता है, जबकि न्यूनतम तापमान 7 से 9 डिग्री के बीच रहने का अनुमान है.

Also Read: झारखंड में अगले 15 दिन तक कैसा रहेगा मौसम, कब मिलेगी ठंड से राहत
उत्तर-पश्चिमी झारखंड में सबसे कम रहेगा न्यूनतम तापमान

उत्तर-पश्चिमी झारखंड में चतरा, गढ़वा, कोडरमा, लातेहार, लोहरदगा और पलामू जिले आते हैं. इन जिलों में भी सुबह में कोहरा छाया रह सकता है. आसमान साफ रहेगा. मौसम शुष्क रहने का अनुमान है. इन जिलों में अधिकतम तापमान 20 से 22 डिग्री सेंटीग्रेड तक रह सकता है. वहीं, न्यूनतम तापमान 5 से 7 डिग्री के बीच रहने का अनुमान है.

उत्तर-पूर्व झारखंड में 7-9 डिग्री के बीच रहेगा न्यूनतम तापमान

उत्तर-पूर्व झारखंड में संताल परगना के जिलों के साथ-साथ धनबाद और गिरिडीह जिले भी आते हैं. मौसम विभाग के मुताबिक, देवघर, जामताड़ा, धनबाद, दुमका, गिरिडीह, गोड्डा, पाकुड़ और साहिबगंज जिलों में कहीं-कहीं हल्के से मध्यम दर्जे का कोहरा या धुंध छाया रहेगा. आसमान साफ और मौसम शुष्क रहेगा. अधिकतम तापमान 21 से 23 डिग्री के बीच रहेगा, जबकि न्यूनतम तापमान 7 से 9 डिग्री सेंटीग्रेड रहने का अनुमान है.

Also Read: झारखंड में अभी नहीं मिलेगी ठंड से राहत, अगले कुछ दिन तक ऐसा ही रहेगा मौसम, जानें कब से होगी तापमान में वृद्धि

विज्ञापन
Mithilesh Jha

लेखक के बारे में

By Mithilesh Jha

मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 32 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola