शादी समारोह में विषाक्त भोजन से 70 लोग बीमार

Updated:
विज्ञापन
शादी समारोह में विषाक्त भोजन से 70 लोग बीमार

सिल्ली प्रखंड के कुलुसूद गांव में बीती रात एक शादी पार्टी में विषाक्त भोजन करने से 70 लोगों को परेशानी हुई.

विज्ञापन

प्रतिनिधि, सिल्ली. सिल्ली प्रखंड के कुलुसूद गांव में बीती रात एक शादी पार्टी में विषाक्त भोजन करने से 70 लोगों को परेशानी हुई. मिली जानकारी के मुताबिक प्रखंड के कुलसूद गांव के परेश नाथ मंडल की बेटी पूर्णिमा कुमारी की शादी पिछले 17 मार्च को मंदिर में हुई थी. पिता ने शादी की पार्टी बीती रात अपने घर पर आयोजित की. पार्टों में घर के रिश्तेदारों सहित करीब 200 से अधिक लोग शामिल हुए. खाने में पुड़ी, सब्जी, दाल और खस्सी का मांस परोसा गया. पार्टी से खाकर लौटने के बाद करीब पांच घंटे बाद देर रात तीन बजे लोगों को उल्टी और दस्त होने लगी. पहले तो कुछ लोगों ने इसे सामान्य तरीके से लिया, लेकिन जब पार्टी में आनेवाले अधिकतर लोगों की शिकायत एक जैसी हुई, तब गंभीरता से लिया. सुबह लोगों ने सिल्ली सरकारी अस्पताल में इसकी सूचना दी. दर्जन भर लोगों को 108 एंबुलेंस की मदद से अस्पताल ले जाया गया. विषाक्त भोजन करने से परेशनाथ मंडल के दामाद को स्लाइन चढ़ाना पड़ा. बेटी पूर्णिमा को भी दवा दी गयी. कुलसूद गांव के टांड़ कुल्ही, मंडल टोला, रोड टोला, पाहन टोला सहित कई अन्य टोलों के लोग विषाक्त भोजन से पीड़ित हुए. इनमें कुछ बच्चे भी शामिल हैं. चिकित्सा टीम के सदस्यों ने गांव में ही घर-घर जाकर लोगों का इलाज किया. इधर, कुछ लोगों को सिल्ली सामुदायिक अस्पताल में ही भर्ती कराया गया.

फूड प्वाइजनिंग से हुई परेशानी :

चिकित्सा टीम के डाॅ विवेक ने बताया कि घटना फूड प्वाइजनिंग के कारण हुई है. सभी को उल्टी और दस्त की शिकायत हुई है. इलाज के बाद सभी लोग अब सुरक्षित हैं.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Vishnu Giri

लेखक के बारे में

By Vishnu Giri

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola