सीसीएल के बचरा अस्पताल में 54 लोगों ने किया रक्तदान

Updated:
विज्ञापन
सीसीएल के बचरा अस्पताल में 54 लोगों ने किया रक्तदान

सीसीएल प्रबंधन के सौजन्य से क्षेत्रीय अस्पताल, बचरा में सोमवार को रक्तदान शिविर लगा.

विज्ञापन

पिपरवार. सीसीएल प्रबंधन के सौजन्य से क्षेत्रीय अस्पताल, बचरा में सोमवार को रक्तदान शिविर लगा. अशोक वेस्ट परियोजना के पीओ विमल कुमार ने बतौर मुख्य अतिथि दीप प्रज्ज्वलित कर शिविर का विधिवत शुभारंभ किया. सीसीएल के केंद्रीय अस्पताल, गांधीनगर ब्लड बैंक टीम के सहयोग से 54 लोगों का रक्त संग्रह किया गया. केंद्रीय औद्योगिक बल के 18 जवानों ने रक्तदान किया. पहला रक्तदान सीसीएलकर्मी अजीत कुमार सिंह व सुरेश साहू ने किया. इस अवसर पर प्रबंधन द्वारा रक्तदान करने वालों को नाश्ता पैकेट व सर्टीफिकेट प्रदान किया गया. आयोजन को सफल बनाने में पैथोलॉजिस्ट डाॅ. खुशबू शरण, डॉ. श्रीमोई मुखर्जी, एएमओ डॉ. निरजो खेस, लैब टेक्नीशियन मोहन लाल, एके झा, लाल मोहन सहित बचरा अस्पताल के चिकित्सक व पारा मेडिकल स्टॉफ का सक्रिय सहयोग रहा. मौके पर एसओपी नागेश गोपाल, कार्मिक अधिकारी रवि बाड़ा, एके महतो, एसके चौधरी, रवींद्र कुमार सिंह, रीना देवी सहित काफी संख्या में लोग उपस्थित थे.

विज्ञापन
Jitendra Rana

लेखक के बारे में

By Jitendra Rana

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola