देवघर में दर्शन की व्यवस्था की समीक्षा होगी : सीपी सिंह

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 10 Aug 2015 12:43 PM

विज्ञापन

रांची : झारखंड के नगर विकास मंत्री सीपी सिंह ने देवघर के बाबा धाम में आज हुई भगदड की घटना पर गहरा दुख प्रकट करते हुए कहा कि मंदिर में दर्शन की व्यवस्था की समीक्षा की जाएगी. राजधानी रांची से लगभग 350 किलोमीटर दूर देवघर स्थित भगवान शिव के बाबा धाम में आज तडके चार […]

विज्ञापन

रांची : झारखंड के नगर विकास मंत्री सीपी सिंह ने देवघर के बाबा धाम में आज हुई भगदड की घटना पर गहरा दुख प्रकट करते हुए कहा कि मंदिर में दर्शन की व्यवस्था की समीक्षा की जाएगी. राजधानी रांची से लगभग 350 किलोमीटर दूर देवघर स्थित भगवान शिव के बाबा धाम में आज तडके चार बजे भक्तों में शिवलिंग पर जल चढाने को लेकर हुई होड के कारण मची भगदड में एक महिला समेत 11 लोगों की मौत हो गयी और 30 से अधिक लोग घायल हो गये. सीपी सिंह ने आज यहां पत्रकारों से बातचीत में घटना पर गहरा दुख प्रकट किया. उन्होंने भक्तों के मारे जाने पर अपनी पीडा व्यक्त करते हुए मंदिर की दर्शन व्यवस्था की समीक्षा करने की बात कही.

उन्होंने कहा कि आज सोमवार होने से देवघर में भक्तों की भारी भीड होती है लेकिन दर्शन की व्यवस्था सुदृढ होने से आम तौर पर भक्तों को कोई कठिनाई नहीं होती. इस सवाल पर कि मंदिर में क्यू कांप्लेक्स का निर्माण न होने के कारण यह घटना हुई, सिंह ने कहा कि यह समय आरोप प्रत्यारोप का नहीं है. पहले हताहतों की सहायता और भक्तों के दर्शन के इंतजाम की समीक्षा की आवश्यकता है. उन्होंने कहा कि कमियों की बात तो जांच के बाद ही पता चल सकेगी.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola