झारखंड में 53 नये कोरोना पॉजिटिव, राज्य में संक्रमितों की संख्या 728 हुई, 320 स्वस्थ हुए

Updated at : 03 Jun 2020 2:13 AM (IST)
विज्ञापन
झारखंड में  53 नये कोरोना पॉजिटिव, राज्य में संक्रमितों की संख्या 728 हुई, 320 स्वस्थ हुए

झारखंड में मंगलवार को 53 कोरोना पॉजिटिव मिले हैं. इसके साथ ही राज्य में मिले कोरोना संक्रमितों की संख्या 728 हो गयी है.

विज्ञापन

रांची : झारखंड में मंगलवार को 53 कोरोना पॉजिटिव मिले हैं. इसके साथ ही राज्य में मिले कोरोना संक्रमितों की संख्या 728 हो गयी है. हालांकि, राहत की बात यह है कि इनमें से 320 मरीज स्वस्थ होकर अपने घरों को लौट चुके हैं. मंगलवार को रामगढ़ से 19, पूर्वी सिंहभूम से आठ, धनबाद से नौ, रांची से छह, हजारीबाग से पांच और दुमका से दो कोरोना संक्रमित मरीजों के मिलने की पुष्टि हुई है.

वहीं, सरायकेला, गढ़वा, पलामू और बोकारो से एक-एक संक्रमित मिले हैं. रामगढ़ से मिले 19 संक्रमितों में 13 चितरपुर प्रखंड के और तीन मांडू प्रखंड के हैं. ये मुंबई से लौटे हैं. दो मरीज रामगढ़ के हैं. इनमें से एक सूरत से और एक गया से लौटा है. रामगढ़ का एक अन्य व्यक्ति भी कोरोना पॉजिटिव मिला है, जो फिलहाल रांची के रिम्स में एडमिट है. इसलिए इसे रांची के संक्रमितों में गिना जा रहा है. रामगढ़ के कुल 20 संक्रमितों में 16 पुरुष और चार महिलाएं हैं.

उधर, हजारीबाग में मिले पांच संक्रमितों में तीन बड़कागांव प्रखंड के हैं, जो मुंबई से लौटे हैं. वहीं, गढ़वा में मिला संक्रमित नगरउंटारी प्रखंड के पाल्हे गांव का रहनेवाला है. 46 वर्षीय यह व्यक्ति पिछले दिन चेन्नई से गढ़वा लौटा था. पलामू से मिला संक्रमित भी प्रवासी है. धनबाद से मिले नौ मरीजों में दो महिला और सात पुरुष हैं. इनमें एक पुरुष ओमान से और एक सूरत से लौटा है. शेष सातों संक्रमित महाराष्ट्र से लौटे हैं. पूर्वी सिंहभूम में मिले आठ संक्रमित प्रवासी बताये जा रहे हैं.

दुमका से मिले दोनों संक्रमित भी प्रवासी हैं. रिम्स की दो महिला डॉक्टर भी संक्रमितरांची में मिले छह कोरोना संक्रमितों में रिम्स की दो महिला डॉक्टर भी शामिल हैं. इसके अलावा रामगढ़ का एक और दुमका का एक मरीज भी रिम्स में ही भर्ती हैं. वहीं, पांचवां मरीज मेडिका में भर्ती है. जबकि छठे मरीज के बारे में जानकारी जुटायी जा रही है.

राज्य में अब भी 403 एक्टिव केसराज्य में अब तक 320 मरीज स्वस्थ होकर अपने घर लौट चुके हैं. मंगलवार को 24 मरीज स्वस्थ हुए हैं, जिसमें हजारीबाग से सात, कोडरमा से चार, पूर्वी सिंहभूम से सात, रामगढ़ से पांच व प. सिंहभूम से एक मरीज शामिल है. राज्य में इस समय कुल 403 एक्टिव केस हैं.

कहां कितने एक्टिव

केसरांची…23बोकारो…08हजारीबाग…40धनबाद…60गिरिडीह…09सिमडेगा…14कोडरमा…15गढ़वा…14पलामू…03पू. सिंहभूम…116लातेहार…03लोहरदगा…04रामगढ़…39प. सिंहभूम…13गुमला…22सरायकेला…05पाकुड़…05खूंटी…05साहेबगंज…03दुमका…02

posted by Pritish Sahay

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola