ठंड में 53 जरूरतमंद लोगों को मिला कंबल

Updated:
विज्ञापन
ठंड में 53 जरूरतमंद लोगों को मिला कंबल

भाजपा नेत्री रीना देवी ने 53 गरीब, असहाय व वृद्धों को कंबल दिये.

विज्ञापन

पिपरवार. इस कड़ाके की ठंड में राज्य सरकार के सौजन्य से बचरा दक्षिणी पंचायत में शनिवार को जरूरतमंद लोगों के बीच कंबलों का वितरण किया गया. भाजपा नेत्री रीना देवी ने 53 गरीब, असहाय व वृद्धों को कंबल दिये. जानकारी के अनुसार कई लाचार जरूरतमंद लोगों को उनके घरों पर जा कर कंबल दिया गया. इस भीषण ठंड में कंबल पा कर लाभुक काफी खुश दिखे. मौके पर टिंकी देवी, किरण देवी, रेशमा देवी, संगीता देवी, डौली देवी आदि उपस्थित थी. जानकारी के अनुसार टंडवा प्रखंड कार्यालय के द्वारा कई दिन पूर्व ही कंबल उपलब्ध कराये गये हैं. सभी पंचायतों के मुखिया व पंचायत समिति सदस्यों को वितरण के लिए 60-60 कंबल दिये गये हैं. कई पंचायतों में कंबल का वितरण किया जा चुका है, पर अब भी ऐसे कई प्रतिनिधि हैं, जिन्होंने अब तक कंबल का वितरण नहीं किया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Jitendra Rana

लेखक के बारे में

By Jitendra Rana

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola