Ranchi News : गाड़ी से जा रही महिला के 5.50 लाख रुपये चोरी

Updated:
विज्ञापन
Ranchi News : गाड़ी से जा रही महिला के 5.50 लाख रुपये चोरी

बिरसा चौक के पास घटना को दिया गया अंजाम

विज्ञापन

रांची. बूटी मोड़ टंगराटोली निवासी महिला द्रौपदी राजवंशी ने गाड़ी से 5.50 लाख रुपये चोरी करने के आरोप में सूरज नामक युवक और अज्ञात के खिलाफ जगन्नाथपुर थाने में प्राथमिकी दर्ज करायी है. महिला के अनुसार बूटी मोड़ के पास स्थित बैंक से 5.50 लाख रुपये निकालकर वह अपने पति के कार से जा रही थी. बिरसा चौक के पास ट्रैफिक सिग्नल रेड होने के बाद जब कार रुकी, तब मेरे पति बाहर निकल गये. इसी दौरान महिला के पति से एक बुजुर्ग महिला और युवक मिले. युवक ने महिला के पति से कहा कि मेरी मां को अस्थमा का अटैक आया है. इस पर महिला के पति ने दोनों को गाड़ी में बैठाकर पानी पिलाया और मदद के लिए आगे ले जाकर एचइसी गेट के पास उतार दिया. वहां से निकलने के बाद महिला ने देखा कि गाड़ी में ड्राइवर सीट के पीछे रखे उक्त रुपये की चोरी हो गयी है. वापस जाकर हटिया स्टेशन के आसपास खोजने पर दोनों नहीं मिले.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Shrawan Kumar

लेखक के बारे में

By Shrawan Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola