ePaper

अब 22 तक यहां पहुंचेगा मॉनसून

Updated at : 11 Jun 2015 6:28 AM (IST)
विज्ञापन
अब 22 तक यहां पहुंचेगा मॉनसून

रांची: झारखंड में मॉनसून की पहली बारिश के लिए लोगों को कुछ दिन और इंतजार करना होगा. हालांकि प्री मॉनसून की बारिश 12 जून से 14 जून तक होने की संभावना व्यक्त की गयी है. 12 जून को पांच मिमी वर्षा होने की संभावना व्यक्त की गयी है. 11 जून को आसमान में बादल छाये […]

विज्ञापन
रांची: झारखंड में मॉनसून की पहली बारिश के लिए लोगों को कुछ दिन और इंतजार करना होगा. हालांकि प्री मॉनसून की बारिश 12 जून से 14 जून तक होने की संभावना व्यक्त की गयी है. 12 जून को पांच मिमी वर्षा होने की संभावना व्यक्त की गयी है. 11 जून को आसमान में बादल छाये रहने की उम्मीद है.

मौसम पूर्वानुमान केंद्र नयी दिल्ली के नोटिस बोर्ड में अभी भी झारखंड में 17 जून तक मॉनसून प्रवेश करने की संभावना व्यक्त की गयी है, लेकिन बिरसा कृषि विवि मौसम विभाग के वैज्ञानिक डॉ ए वदूद ने विभिन्न परिस्थितियों का आकलन करने के बाद स्पष्ट किया है कि झारखंड में मॉनसून 20 से 22 जून के बीच प्रवेश करने की प्रबल संभावना है.

अरब महासागर से मॉनसून के अवयव तेजी से बढ़े हैं, जिससे केरल में मॉनसून की बारिश हो रही है. दूसरी ओर बंगाल की खाड़ी में अभी भी मॉनसून के अवयव सुस्त पड़े हुए हैं. इससे संभावना व्यक्त की जा रही है कि झारखंड में मॉनसून 20 से 22 जून के बीच प्रवेश करेगा. डॉ वदूद ने बताया है कि अमूमन आकलन रहता है कि केरल में मॉनसून के प्रवेश करने के 10 से 12 दिन के बाद झारखंड में मॉनसून प्रवेश करता है. लेकिन इस बार स्थिति में परिवर्तन नजर आ रहा है.

रांची का तापमान 41 डिग्री, लोग बेहाल
इधर लगातार तेज धूप लोगों को झुलसा रही है. रांची में 10 जून को अधिकतम तापमान 41.0 डिग्री से व न्यूनतम 26.9 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया. वर्ष 2014 में 11 जून को अधिकतम तापमान 40.7 डिग्री सेल्सियस व न्यूनतम तापमान 22.1 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया था. जबकि मौसम विभाग से मिली जानकारी के अनुसार 1966 में 10 जून को अधिकतम तापमान 42.5 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया था. वहीं जून माह में ही वर्ष 2011 में 588 मिमी वर्षा रिकॉर्ड की गयी थी.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola