झारखंड बनने के बाद 4 बार हुए लोकसभा चुनाव, सबसे ज्यादा 6 सीट पर 3-3 बार जीती भाजपा
Lok Sabha Chunav 2024
झारखंड बनने के बाद अब तक 4 बार लोकसभा के चुनाव हुए हैं. इसमें सबसे ज्यादा 6 सीटों पर भाजपा ने 3-3 बार जीत दर्ज की है. किसी पार्टी को सभी सीटों पर जीत नहीं मिली.
Table of Contents
रांची, विवेक चंद्र : झारखंड लोकसभा की किसी भी सीट पर राज्य गठन के बाद एक ही पार्टी का कब्जा नहीं रहा है. राज्य की सभी 14 लोकसभा सीटों पर हुए गत चार चुनावों में हर बार एक ही पार्टी जीत हासिल करने में सफल नहीं हो सकी है.
झारखंड की 2 लोकसभा सीट पर नर्दलियों ने विजय पताका लहराया
सभी राजनीतिक दल कम से कम एक चुनाव में विभिन्न संसदीय सीटों पर विजयी पताका फहराने से चूके हैं. भाजपा, कांग्रेस, झामुमो के अलावा झाविमो और सीपीआइ ने भी विभिन्न चुनावों में सीट हासिल करने में सफलता पायी है. वहीं, राज्य के दो संसदीय सीटों पर निर्दलीय प्रत्याशियों ने भी जीत का स्वाद चखा है.
नामधारी और मधु कोड़ा निर्दलीय चुनाव जीतकर बने थे सांसद
राज्य में संपन्न लोकसभा चुनाव में केवल दो बार निर्दलीय उम्मीदवारों को सफलता हाथ लगी है. सबसे पहले वर्ष 2004 में इंदर सिंह नामधारी ने चतरा से निर्दलीय लड़ कर चुनाव जीता था.
झाविमो के बैनर तले जीते थे बाबूलाल मरांडी
उसी वर्ष मधु कोड़ा ने भी सिंहभूम से निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में चुनावी जंग फतह की थी. उस चुनाव में बाबूलाल मरांडी ने भी झाविमो के बैनर तले चुनाव लड़ कर विरोधियों को धूल चटायी थी. रोचक बात यह है कि उक्त तीनों नेता भाजपा की सदस्यता त्यागने वालों में शामिल थे.
छह सीटों पर जीत का चौका लगाने उतरेगी भाजपा
आगामी लोकसभा चुनाव में भाजपा छह सीटों पर लगातार चौथी बार जीत का झंडा गाड़ने उतरेगी. गोड्डा, धनबाद, जमशेदपुर, खूंटी, लोहरदगा व हजारीबाग लोकसभा सीटों पर पिछले तीन चुनावों से भाजपा प्रत्याशी को सफलता हाथ लगती रही है.
इन लोकसभा सीटों पर भाजपा ने लगाई है हैट्रिक
इसके अलावा चतरा, कोडरमा, रांची व पलामू में भी भाजपा जीत की हैट्रिक लगाने का प्रयास करेगी. यहां यह भी उल्लेखनीय है कि राज्य गठन के बाद हुए पहले 3 चुनाव में झामुमाे ने दुमका संसदीय सीट से जीत की हैट्रिक लगायी थी. 2019 के लोकसभा चुनाव में पहली बार दुमका झामुमो के हाथ से निकलकर भाजपा के खाते में चली गयी.
किस लोकसभा सीट पर कब-कब किस पार्टी को मिली जीत
| क्रम सं. | लोकसभा क्षेत्र का नाम | 2004 | 2009 | 2014 | 2019 |
| 1. | राजमहल (एसटी) | झामुमो | भाजपा | झामुमो | झामुमो |
| 2. | दुमका (एसटी) | झामुमो | झामुमो | झामुमो | भाजपा |
| 3. | गोड्डा | कांग्रेस | भाजपा | भाजपा | भाजपा |
| 4. | चतरा | राजद | निर्दलीय | भाजपा | भाजपा |
| 5. | कोडरमा | भाजपा | झाविमो | भाजपा | भाजपा |
| 6. | गिरिडीह | झामुमो | भाजपा | भाजपा | आजसू |
| 7. | धनबाद | कांग्रेस | भाजपा | भाजपा | भाजपा |
| 8. | रांची | कांग्रेस | कांग्रेस | भाजपा | भाजपा |
| 9. | जमशेदपुर | झामुमो | भाजपा | भाजपा | भाजपा |
| 10. | सिंहभूम (एसटी) | कांग्रेस | निर्दलीय | भाजपा | कांग्रेस |
| 11. | खूंटी (एसटी) | कांग्रेस | भाजपा | भाजपा | भाजपा |
| 12. | लोहरदगा (एसटी) | कांग्रेस | भाजपा | भाजपा | भाजपा |
| 13. | पलामू (एससी) | राजद | झामुमो | भाजपा | भाजपा |
| 14. | हजारीबाग | सीपीआइ | भाजपा | भाजपा | भाजपा |
Also Read : Lok Sabha Chunav|कोडरमा लोकसभा सीट पर 12 चुनावों में मात्र 5 महिला ने आजमायी है किस्मत
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










